Deoghar News : वृद्ध महिला को 12 लाख मिला था जमीन का मुआवजा, हो गयी अवैध निकासी

मोहनपुर थाना क्षेत्र की एक वृद्ध महिला के एकाउंट से 12 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता अपनी शिकायत देने साइबर थाना पहुंची, जहां से उसे अपने लोकल थाने में शिकायत देने को कहा गया.

देवघर. मोहनपुर थाना क्षेत्र की एक वृद्ध महिला के एकाउंट से 12 लाख रुपये की अवैध निकासी का मामला सामने आया है. घटना को लेकर पीड़िता अपनी शिकायत देने साइबर थाना पहुंची, जहां से उसे अपने लोकल थाने में शिकायत देने को कहा गया. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पीड़िता को जमीन में 12 लाख मुआवजा मिला था. पड़ोस के एक कंप्यूटर चलाने वाला युवक उससे आधार कार्ड सहित अन्य कागजात वृद्धा पेंशन कराने की बात कहकर मांगा था. उसके बाद ही दो बार में उसके एकाउंट से सारा पैसा निकल लिया. उससे पूछने गयी तो धमकी भी दी गयी. इस संबंध में शिकायत देने शुक्रवार को ही पीड़िता साइबर थाना पहुंची, जहां मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने लोकल थाना जाकर शिकायत देने को कहा. उससे बोला गया कि यह साइबर ठगी का मामला नहीं बनता है, धोखाधड़ी से संबंधित है. इसलिए लोकल थाने में शिकायत दें. हालांकि इस संबंध में पुलिस के कोई पदाधिकारी कुछ नहीं बता रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ashish kundan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >