रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता के एकाउंट से 24559 रुपये की अवैध निकासी

अज्ञात मोबाइल धारक ने उनसे कॉल कर डीमेट एकाउंट खुलवाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर सहित एकाउंट संबंधी सभी जानकारी ले ली. इसके बाद उनके एकाउंट से अज्ञात आरोपित ने तीन बार में उक्त रुपयों की निकासी कर ली.

वरीय संवाददाता, देवघर : नगर थाना क्षेत्र के देवघर कॉलेज रोड स्थित तिवारी चौक के समीप निवासी एक रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता के एकाउंट से अज्ञात साइबर अपराधी द्वारा 24450 रुपये की अवैध निकासी कर ली गयी. इस संबंध में उक्त रिटायर्ड कार्यपालक अभियंता गुप्तेश्वर प्रसाद शनिवार दोपहर में मामले की शिकायत देने साइबर थाना पहुंचे. उन्होंने साइबर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. जिक्र है कि अज्ञात मोबाइल धारक ने उनसे कॉल कर डीमेट एकाउंट खुलवाने का झांसा देकर मोबाइल नंबर सहित एकाउंट संबंधी सभी जानकारी ले ली. इसके बाद उनके एकाउंट से अज्ञात आरोपित ने तीन बार में उक्त रुपयों की निकासी कर ली. अवैध निकासी का मैसेज मोबाइल पर आया, तो उन्होंने साइबर थाने में पहुंचकर लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. समाचार लिखे जाने तक साइबर थाने की पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >