घर में दिनदहाड़े घुसा चोर रंगेहाथ पकड़ाया, थाना से किया भागने का प्रयास

नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के समीप आदर्श कॉलोनी निवासी राकेश कुमार सिंह के घर में बुधवार को दिनदहाड़े करीब 10:30 बजे एक चोर घुसा, जिसे कुछ लोगोें ने पकड. लिया़

वरीय संवाददाता, देवघर नगर थाना क्षेत्र के रांगा मोड़ के समीप आदर्श कॉलोनी निवासी राकेश कुमार सिंह के घर में बुधवार को दिनदहाड़े करीब 10:30 बजे एक चोर घुसा और उनके गैरेज में रखी बुलेट बाइक के दो स्पोक लगे रिम व लेग-गार्ड बोरा में भरने लगा. उसी दौरान पड़ोस के एक व्यक्ति की नजर पड़ी, तो वह शोर मचाने लगा. यह देख उक्त चोर भागने लगा, तो गृहस्वामी सहित आसपास के लोगों ने उसे चोरी के सामान के साथ पकड़ लिया. उसके बाद चोरी के आरोपी को नगर थाने में लाकर सुपुर्द किया. चोर को पुलिस अंदर बैठाकर रखी व गृहस्वामी बाहर स्वागत कक्ष में ओडी पदाधिकारी के पास शिकायत संबंधी आवेदन लिखने लगे. इसी बीच मौका पाकर चोर थाने से चकमा देकर बाहर निकल गया व भागने लगा. यह देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी उसका पीछा करने लगे. इस क्रम में पुलिस ने दौड़ कर चोर को टावर चौक के समीप से पकड़ लिया व थाने में लाकर हाजत में बंद कर दिया. घटना को लेकर गृहस्वामी राकेश ने नगर थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है. राकेश ने बताया कि पकड़े गये आरोपित का नाम सद्दाम अंसारी है, जो कटोरिया बाजार का रहने वाला है. वह नशे का आदि है. पूर्व में भी वह चोरी के मामले में जेल जा चुका है. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >