Deoghar News : दो ऑटो की टक्कर में स्वास्थ्यकर्मी घायल

मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव के पास दो ऑटो की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद जामरु गांव निवासी नमिता कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया.

देवघर. मोहनपुर थाना क्षेत्र के कुरेवा गांव के पास दो ऑटो की टक्कर में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद जामरु गांव निवासी नमिता कुमारी को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया, जहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर द्वारा प्राथमिक उपचार कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया. घटना के संबंध में घायल नमिता के पिता ने बताया कि वह जसीडीह स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है. वहां से ड्यूटी समाप्त कर घर लौट रही थी. उसी क्रम में सामने से आ रहे ऑटो में दूसरे ऑटो को टक्कर मारते हुए भाग निकला. नमिता ऑटो पर अकेली यात्री थी. सामने के ऑटो के धक्के से ऑटो पलट गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. इसके बाद स्थानीय लोगों ने परिजनों को इसकी सूचना दी. परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और घायल नमिता को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया. वहीं घटना की जानकारी मोहनपुर थाना पुलिस को दे दी गयी है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >