करौं. प्रखंड क्षेत्र के नवाडीह में नवनिर्मित हनुमान मंदिर में प्रतिमा की प्राण-प्रतिष्ठा के अंतिम दिन प्रदेश के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह शामिल हुए. इस दौरान बजरंगबली का आशीर्वाद लिया. इस अवसर पर पूजा समिति के सदस्यों ने फूल माला पहनकर स्वागत किया. मौके पर मंत्री हफीजुल ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में यह मंदिर एक अनोखा है. उन्होंने ग्रामीणों की सराहना करते हुए कहा कि ग्रामीणों ने बहुत नेक काम किया है. ग्रामीणों ने अपने सहयोग से इस प्रकार का मंदिर का निर्माण कराया जो काबिले तारीफ है. कहा कि लोगों को धार्मिक भावना से जुड़ना चाहिए. बताते चले कि चार से आठ फरवरी तक नवाडीह गांव में नवनिर्मित बजरंगबली मंदिर का प्राण-प्रतिष्ठा एवं श्रीश्री 108 महायज्ञ का आयोजन किया गया था. कार्यक्रम में विभिन्न जगहों से आये भजन कलाकारों द्वारा भजन संध्या कार्यक्रम भी आयोजित किया गया. पंडितों द्वारा वैदिक ऋचाओं के मंत्रोच्चार के साथ मंदिर का प्रतिष्ठा एवं हवन पूजन कराया गया. मौके पर जिला परिषद सदस्य जया राय, पूर्व जिप सदस्य बलबीर राय, सुशांत प्रसाद राय, उदय राय, हृदय नारायण राय, अमूल्य राय, दीपक राय, ज्ञान राय समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे. हाइलार्ट्स : हनुमान मंदिर प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न मंत्री व विधायक ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद
मंत्री व विधायक ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद

मंत्री व विधायक ने बजरंगबली का लिया आशीर्वाद
Copied link
करौं : हनुमान मंदिर प्रतिष्ठा अनुष्ठान संपन्न