Deoghar News : झारखंड में विकास नहीं, भ्रष्टाचार चरम पर : रघुवर दास

पूर्व सीएम रघुवर दास के देवघर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जसीडीह स्टेशन, परिसदन और भाजपा जिला कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : पूर्व सीएम रघुवर दास के देवघर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जसीडीह स्टेशन, परिसदन और भाजपा जिला कार्यालय में उनका भव्य स्वागत किया. मीडिया से बातचीत में रघुवर दास ने राज्य की हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास कार्य ठप हैं और सरकार अपने स्वार्थ में लगी हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में भय, भूख, लूट, भ्रष्टाचार, हत्या और बलात्कार की घटनाएं चरम पर हैं, जिससे आम जनता, खासकर युवा, महिलाएं और किसान परेशान हैं. उन्होंने कहा कि झारखंड में विकास नहीं भ्रष्टाचार चरम पर है. रघुवर दास के स्वागत के दौरान सचिन रवानी, पूर्व विधायक नारायण दास, प्रो राजीव रंजन सिंह, रीता चौरसिया, विजया सिंह, चंद्रशेखर खवाड़े, सुनीता सिंह, पंकज सिंह भदोरिया, दिवाकर गुप्ता, उमाशंकर प्रजापति, अमरजीत दुबे, सुमित रवानी, आशीष दुबे, डॉ राजीव रंजन, सुनील मंडल, जयकांत मंडल, विष्णु रावत, धनंजय तिवारी आदि उपस्थित थे.

भाजपा नेत्री के निधन पर शोक

उधर, भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष देवंती देवी के निधन पर पार्टी में शोक की लहर है. जिला अध्यक्ष सचिन रवानी ने इसे अपूरणीय क्षति बताते हुए कहा कि देवंती देवी ने महिला मोर्चा को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया. शोक व्यक्त करने वालों में सचिन रवानी, नारायण दास, संतोष उपाध्याय, अधीर चंद्र भैया, संजीव जजवाड़े, रीता चौरसिया, दिवाकर गुप्ता, विजया सिंह, सचिन सुल्तानिया, ममता गुप्ता, विनय चंद्रवंशी, बलराम पोद्दार सहित अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे.

हाइलाइट्स

देवघर में पूर्व सीएम रघुवर दास का भव्य स्वागत

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sanjeet Mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >