शॉट सर्किट से घर में लगी आग, हजारों का नुकसान

जसीडीह थाना क्षेत्र के बैंहरौकी गांव के रुपन मिर्धा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. हादसे में पीड़ित का घर में रखा सामान जल कर राख हो गया.

प्रतिनिधि, जसीडीह:

जसीडीह थाना क्षेत्र के बैंहरौकी गांव के रुपन मिर्धा के घर में शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. हादसे में पीड़ित का घर में रखा सामान जल कर राख हो गया. पीड़ित ने बताया कि, बुधवार की रात को परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद सो रहे थे. रात को अचानक शॉर्ट सर्किट से आग लग गयी. उठने के बाद देखा कि आग लगी हुई है. इसके बाद अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कर आग पर काबू पाया गया. घटना से घर में रखे राशन, कपड़ा, जेवरात, 8000 रुपये आदि सामान जल गया है. हालांकि, घटना में किसी व्यक्ति को चोट नहीं लगी है. पीड़ित ने अंचलाधिकारी को आवेदन देकर राहत सामग्री की मांग की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >