देवघर. कुंडा थाना क्षेत्र के कटिया रोड वार्ड नंबर-35 स्थित श्रीराम नगर निवासी अमित कुमार सिंह ने नगर थाना में पत्नी के गले से 10 ग्राम सोने की चेन छिनतई की प्राथमिकी दर्ज करायी है. नगर थाना में दर्ज प्राथमिकी संख्या 370/2026 के अनुसार घटना 20 सितंबर की शाम करीब सात बजे की है.
बाजार से लौटने के दौरान हुई घटना
शिकायत में अमित ने बताया है कि वह अपनी पत्नी पूजा के साथ बाजार गये थे. घर लौटने के क्रम में करनीबाग स्थित प्रभाती किरण स्टोर के बगल की एक मिठाई दुकान में सामान लेने के दौरान बाइक सवार दो अज्ञात युवक पीछे से पहुंचे.
चेन झपटकर बाजार की ओर फरार हुए युवक
अमित के अनुसार, दोनों युवकों ने उनकी पत्नी पूजा के गले से सोने की चेन झपट ली और बाजार की ओर तेज गति से फरार हो गये. चेन का वजन करीब 10 ग्राम बताया गया है. घटना के बाद अमित ने नगर थाना पहुंचकर प्राथमिकी दर्ज करायी और पुलिस से उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है.
