युवती गायब, तीन लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला से रहस्यमय परिस्थिति में एक युवती गायब हो गयी.घटना के संबंध में युवती के पिता ने थाना में आवेदन देकर थाना क्षेत्र के रोहिणी निवासी वैभव सिन्हा,पंकज सिन्हा,संतोष प्रसाद सिन्हा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराया है.

प्रतिनिधि,जसीडीह जसीडीह थाना क्षेत्र के एक मुहल्ला से रहस्यमय परिस्थिति में एक युवती गायब हो गयी है. युवती के पिता ने थाने में आवेदन देकर रोहिणी निवासी वैभव सिन्हा, पंकज सिन्हा और संतोष प्रसाद सिन्हा के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करायी है. दर्ज मामले में कहा है कि उसकी पुत्री वैभव सिन्हा से चोरी-छिपे बात करती थी. इसकी शिकायत वैभव के परिजन से की थी. 28 अक्तूबर की सुबह युवती कॉलेज जाने की बात कह कर घर से निकली थी, जो काफी देर तक वापस घर नहीं लौटी. परिजनों ने आसपास के इलाकों में खोजबीन की, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली. खोजबीन के दौरान परिजन को जानकारी मिली कि तीनों आरोपियों ने युवती को बहला फुसलाकर शादी करने की नीयत से अपने साथ ले गये हैं. पुलिस प्राथमिकी दर्ज कर मामले की छानबीन में जुटी हुई है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >