Deoghar news : महिला समेत चार साइबर ठग गिरफ्तार, मोबाइल व सिम समेत 57 हजार नकद बरामद

गूगल के जरिये फोन-पे, पीएम किसान लिंक भेज व फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बन करते थे ऑनलाइन ठगी. सभी आरोपितों को जेल भेज दिया गया.

वरीय संवाददाता, देवघर. साइबर अपराधियों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है. साइबर पुलिस ने 19 फरवरी को पाथरोल थाना अंतर्गत गोविन्दपुर इलाके से एक महिला समेत चार साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गुप्त सूचना पर छापेमारी में फर्जी फ्लिपकार्ट, अमेजन कस्टमर केयर, एयरटेल पेमेंट बैंक बनकर ठगी करने वाला गिरोह पकड़ा गया है. पुलिस अधीक्षक सौरभ के निर्देश पर साइबर थाना प्रभारी राजा कुमार मित्रा की निगरानी में साइबर ठगों के खिलाफ अभियान चलाया गया. पहली बार किसी साइबर ठगी के मामले में महिला को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अभियुक्तों में गौतम कुमार दास, कवाल्दी दास,सुधाकर महरा व ममता देवी के नाम शामिल है. सभी गोविन्दपुर व पितोंजिया के रहने वाले बताये जाते हैं. उनके पास से पुलिस ने चार मोबाइल, सात सिम व 57,000 नकद बरामद किया है. प्रारंभिक जांच में गूगल पर फर्जी कस्टमर केयर नंबर चढ़ाना, फोनपे-पेटीएम कैशबैक का झांसा देकर गिफ्ट कार्ड रिडीम कराना व एयरटेल थैंक्स ऐप बंद करने का बहाना बनाकर ठगी करने का खुलासा हुआ है. पीएम किसान योजना व एसबीआई क्रेडिट कार्ड लिंक भेजकर भी सभी ठगी करते थे. छापेमारी टीम में पुलिस निरीक्षक राकेश कुमार रवि व एसआई ललित खलखो प्रमुख रूप से शामिल थे. अभियुक्तों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ajay kumar yadav

राजेंद्र प्रसाद यूनिवर्सिटी, मुंबई से पीजी डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन की अर्हता हासिल है. प्रभात खबर से जुड़ कर बीते 21 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम किया है. फिलहाल प्रभात खबर देवघर यूनिट में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हूं. अपराध, शिक्षा, बिजली व खेल के क्षेत्र की लंबे समय से रिपोर्टिंग की है. मगर खेल के क्षेत्र में रिपोर्टिंग का अपना विशेष अनुभव है. इस दौरान कई राष्ट्रीय, अंतराष्ट्रीय खिलाड़ियों से रूबरू होकर उनका साक्षात्कार करने का अनुभव रहा है.
इ-मेल पता= ajaykyadav58@gmail.com

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >