deoghar news : पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, पांच युवक गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव के समीप जंगल व झाड़ियों में छापेमारी की. इस दौरान पांच साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया.

वरीय संवाददाता, देवघर : साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलोढ़िया गांव के समीप जंगल व झाड़ियों में छापेमारी की. इस दौरान पांच साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी फर्जी पेमेंट बैंक अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया और कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में देवीपुर थाना क्षेत्र के रिगुवामारनी गांव निवासी मनोहर यादव उर्फ मुन्ना, बलनाडीह गांव निवासी रुपेश दास, पाथरौल थाना क्षेत्र के कुरमीडीह गांव निवासी पवन कुमार दास, करौं थाना क्षेत्र के बदिया गांव निवासी नजरुल अंसारी व पथरड्डा ओपी क्षेत्र के दुधवाजोरी गांव निवासी ललन दास शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फर्जी फोन-पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने पांच मोबाइल सहित आठ सिम कार्ड, दो एटीएम कार्ड व तीन प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद जब्त तीन मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व दो मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर शिकायतें मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सहदेव प्रसाद सहित एसआइ अजय कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >