Deoghar news : फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर करते थे साइबर ठगी, पांच युवक गिरफ्तार, भेजे गये जेल

सारवां थानांतर्गत दलिरायडीह गांव के समीप जंगल में गुप्त सूचना पर पुलिस ने छापेमारी कर साइबर ठगी करते पांच युवकों को गिरफ्तार किया है, जहां से पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश किया और जेल भेज दिया.

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर सारवां थानांतर्गत दलिरायडीह गांव के समीप जंगल में छापेमारी कर पांच साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया है. ये सभी फर्जी कस्टमर अधिकारी बनकर लोगों को झांसे में लेकर साइबर ठगी कर रहे थे. इन लोगों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने सभी को कोर्ट में पेश कराया. कोर्ट के निर्देश पर साइबर थाने की पुलिस द्वारा आरोपितों को न्यायिक हिरासत में सेंट्रल जेल पहुंचा दिया गया. पुलिस मीडिया सेल के अनुसार, गिरफ्तार आरोपितों में पालोजोरी थाना क्षेत्र के गोपालपुर गांव निवासी सलाउद्दीन मल्लिक, खागा थाना क्षेत्र के कसरायडीह गांव निवासी पुसना अंसारी, सारठ थाना क्षेत्र के झगराही गांव निवासी चंदन कुमार मंडल, शेखर कुमार मंडल व सारठ के ही करहैया गांव निवासी पप्पू कुमार यादव शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि वे मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फोन-पे व पेटीएम का फर्जी कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने सात मोबाइल सहित नौ सिम कार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ऑनलाइन शिकायतें दर्ज मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाने के इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा सहित सारवां थाना प्रभारी कौशल कुमार, साइबर थाने के एसआइ विशेश्वर कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. ॰सात मोबाइल सहित नौ सिम कार्ड जब्त, जब्त मोबाइल नंबरों के विरुद्ध मिली हैं ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ASHISH KUNDAN

ASHISH KUNDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >