Firing in School: झारखंड में पारा टीचर ने क्लास रूम में घुसकर प्रधान शिक्षिका को गोली मारी

Firing in School: झारखंड के देवघर जिले में एक पारा टीचर ने क्लास रूम में घुसकर प्रधान शिक्षिका को गोली मार दी. इसमें एक बच्चा बाल-बाल बच गया.

Firing in School: झारखंड के एक स्कूल में क्लास रूम में घुसकर पारा टीचर ने बच्चों के सामने प्रधान शिक्षिका को गोली मार दी. घटना देवघर जिले के मोहनपुर थाना क्षेत्र की है. गुरुवार को सुबह उत्क्रमित मध्य विद्यालय चितरपोका में घटना उस वक्त हुई, जब प्रधान शिक्षिका बच्चों को पढ़ा रहीं थीं. तभी पारा टीचर अचानक क्लास रूम में घुसा और प्रधान शिक्षिका पर फायरिंग कर दी. एक के बाद एक दो बार उसने फायरिंग की.

घायल प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी को सदर अस्पताल भेजा गया

पहली गोली निशाने पर नहीं लगी, तो उसने दूसरी बार फिर से फायरंग की. इस बार गोली प्रधान शिक्षिका चांदनी कुमारी के दाहिने हाथ में लगी. उनके पूरे चेहरे पर खून के छींटे बिखर गए. घायल चांदनी कुमारी को इलाज के लिए तत्काल सदर अस्पताल भेजा गया. आरोप है कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के बंधुकुरूमटाड गांव निवासी पारा शिक्षक शैलेश यादव ने चांदनी पर गोली चलाई.

स्कूल में फायरिंग के बाद शिक्षकों से पूछताछ करते पुलिस अधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

गोली चलाने के बाद स्कूल से फरार हो गया आरोपी शैलेश यादव

घटना के बाद शैलेश यादव स्कूल से फरार हो गया. प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि शिक्षिका जब क्लास में पढ़ा रही थी, तभी आरोपी ने 2 बार गोली चलाई. पहली गोली मिसफायर हो गई. उसके बाद दूसरी गोली भरकर उसने फिर से निशाना साधा. इस बार गोली प्रधान शिक्षिका के हाथ में लगी. चांदनी कुमारी दुमका जिले के नोनीहाट की रहने वाली है.

फायरिंग में एक बच्चा बाल-बाल बचा

पारा टीचर ने जिस समय शिक्षिका को गोली मारी, उस वक्त क्लास रूम में 25 से 30 बच्चे मौजूद थे. इस घटना में एक बच्चा बाल-बाल बच गया. घटना के बाद बच्चे काफी भयभीत हैं. प्रधान शिक्षिका पर गोली चलने की घटना के बाद सभी बच्चे डरकर क्लास रूम से बाहर आ गए. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और मामले की छानबीन में जुट गई. पुलिस अन्य शिक्षकों से पूछताछ कर फायरिंग के कारणों का पता लगा रही है.

Also Read

Latehar Crime News: बालूमाथ रेलवे साइडिंग में अज्ञात बदमाशों की गोलीबारी से दहशत

साहिबगंज में शादी की खुशियां मातम में बदलीं, शाम को थी बेटे की शादी, सुबह हो गई पिता की मौत

Jharkhand Crime News: सरायकेला में युवती की हत्या, सामूहिक दुष्कर्म की आशंका

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >