Deoghar news : श्रद्धालुओं की गाड़ी से नकदी सहित 20 लाख के सामान चोरी में प्राथमिकी दर्ज

बाबा मंदिर पूजा-अर्चना के लिए देहरादून से आये श्रद्धालुओं की गाड़ी से 20 लाख के सामान चोरी मामले में पुलिस सुराग खोजने में जुटी है. वाहन का शीशा तोड़कर चोरों ने घटना को अंजाम दिया.

वरीय संवाददाता, देवघर. बाबा बैद्यनाथधाम में दर्शन को आये देहरादून के सात श्रद्धालुओं की गाड़ी को अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात निशाना बनाया. नगर थाना क्षेत्र के शिक्षा सभा चौक के पास होटल के समीप पार्क किये गये चारपहिया वाहन का शीशा तोड़कर करीब 20 लाख रुपये मूल्य के नकद व कीमती सामान की चोरी की थी. पुलिस मीडिया सेल से उपलब्ध करायी गयी जानकारी के अनुसार इस घटना के बाद उत्तराखंड के ऋषिकेष देहरादून निवासी राजेश सिंह मान की शिकायत पर नगर थाने में अज्ञात चोर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गयी है. फिलहाल पुलिस चोरी कांड में सुराग खोजने के लिये घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने में जुटी है. जानकारी के अनुसार, बुधवार की रात देहरादून के श्रद्धालु 12 ज्योतिर्लिंग की यात्रा के क्रम में बाबा मंदिर में दर्शन-पूजा के लिए देवघर पहुंचे थे. यह घटना उस वक्त हुई, जब सभी श्रद्धालु स्थानीय होटल में ठहरे हुए थे और उनकी गाड़ी पास की खाली जमीन पर खड़ी की गयी थी. उनलोगों ने अपने चारपहिया वाहन को लॉक कर रखा था. सुबह जब सभी लोग बाहर आये तो देखा कि गाड़ी का शीशा टूटा हुआ है और अंदर रखे सभी कीमती सामान गायब हैं. चोरों ने श्रद्धालुओं की गाड़ी से 3.5 लाख रुपये नकद सहित 14.5 लाख रुपये के सामान में मोबाइल, एक हाइ-एंड कैमरा, एक लैपटॉप व करीब दो लाख रुपये के कपड़े चुरा लिये. कुल मिलाकर चोरी गये सामान की अनुमानित कीमत लगभग 20 लाख रुपये बतायी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >