Deoghar News : विवाहिता की हत्या के आरोप में पति समेत पांच लोगों पर प्राथमिकी दर्ज

देवीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा मेरखी गांव के पाण्डेय टोला निवासी विवाहिता सपना पांडेय (25 वर्ष) की हत्या के आरोप में उसके पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है.

वरीय संवाददाता, देवघर : देवीपुर थाना क्षेत्र के बड़ा मेरखी गांव के पाण्डेय टोला निवासी विवाहिता सपना पांडेय (25 वर्ष) की हत्या के आरोप में उसके पति सहित पांच ससुराल वालों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. यह मामला मृतका के पिता पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के संथालडीह थाना क्षेत्र के पोड़ाडीह गांव निवासी साजन पाण्डेय की शिकायत पर दर्ज किया गया. दर्ज मामले में मृतका के पति बड़ा मेरखी गांव निवासी मुकेश पांडेय सहित सास जयंत देवी, ससुर महंत पांडेय, मुकेश के दो भाइयों रुपेश पांडेय व उमेश पांडेय को आरोपित बनाया गया है. कहा है कि वर्ष 2019 में पुत्री सपना का विवाह मुकेश के साथ की थी. शादी के बाद सपना को एक पुत्री हुई. इसके बाद से ही ससुराल वाले सपना से दहेज में पैसा की मांग को लेकर बराबर मारपीट कर मानसिक व शारीरिक रूप से प्रताड़ित करते रहते थे. यह सब सपना बर्दाश्त कर रही थी कि ससुराल वाले सुधर जायेंगे. इधर 21 मई को आरोपितों ने एकजुट होकर मामूली बात को लेकर पुनः सपना के साथ गाली-गलौज करते हुए धक्का-मुक्की व लाठी-डंडे से मारपीट कर बेरहमी से जख्मी कर दिया. यह जानकारी पुत्री ने फोन पर दी, तो उसे समझा बुझाकर लाने की बात कही थी. दूसरे दिन 22 की सुबह करीब 11 बजे दामाद मुकेश पाण्डेय ने बताया कि सपना की मृत्यु हो हो गयी है. इसके बाद वे लोग उसके ससुराल आये, तो सपना की निर्मम हत्या की बात पता चली. मामला दर्ज कर देवीपुर थाने की पुलिस जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >