राशन कम मिला या समय पर नहीं मिला? गड़बड़ी हुई तो शिकायत के बाद नंबर को संभाल कर रखें

राशन वितरण में गड़बड़ी की शिकायत के लिए खाद्य विभाग के हेल्पलाइन नंबर और ऑनलाइन शिकायत पोर्टल की जानकारी पाएं. अब अपनी समस्या दर्ज कराएं.

देवघर : राशन वितरण में कम अनाज मिलने, समय पर राशन नहीं देने या राशन देने में किसी भी तरह की अनियमितता की शिकायत के लिए खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किये हैं. ऑनलाइन शिकायत के लिए खाद्य विभाग के शिकायत पोर्टल पर नया आवेदन दर्ज कराने की भी व्यवस्था है. शिकायत दर्ज करते समय जिला, प्रखंड, डीलर की जानकारी, राशन कार्ड संख्या, शिकायत का प्रकार, तारीख और पूरी समस्या स्पष्ट रूप से दर्ज करनी होगी.

शिकायत जमा करने के बाद मिलने वाले शिकायत नंबर का स्क्रीनशॉट लेकर सुरक्षित रखना चाहिए. इसी नंबर के माध्यम से शिकायत की स्थिति की जानकारी ली जा सकती है.

शिकायत के लिए कई विकल्प उपलब्ध

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग की ओर से शिकायत दर्ज कराने के लिए टोल फ्री नंबर से लेकर व्हाट्सएप और एसएमएस तक कई विकल्प उपलब्ध कराये गये हैं. शिकायतकर्ता अपनी समस्या के अनुसार इन माध्यमों का उपयोग कर सकते हैं.

सोमवार से शनिवार, सुबह 10 से शाम 5 बजे तक

  • आहार पोर्टल हेल्पलाइन : 1800-345-6598
  • शिकायत टोल फ्री : 1800-212-5512
  • एनएफएसए हेल्पलाइन : 1967
  • रांची लैंडलाइन : 0651-712-2723
  • व्हाट्सएप/एसएमएस शिकायत : 8969583111
  • एक देश, एक राशन कार्ड सहायता : 14445
  • राज्य खाद्य आयोग : 9142622194

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >