श्रावणी मेला 2026 : रेलवे स्टेशनों पर बढ़ेंगी सुविधाएं, श्रद्धालुओं की सुरक्षा होगी मजबूत

राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर जसीडीह जंक्शन, देवघर और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : राजकीय श्रावणी मेला 2026 को लेकर डीसी शशि प्रकाश सिंह ने रेलवे के अधिकारियों के साथ बैठक कर जसीडीह जंक्शन, देवघर और बैद्यनाथधाम रेलवे स्टेशनों पर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था को लेकर चर्चा की. डीसी ने अधिकारियों को समन्वय के साथ चाक-चौबंद व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उन्होंने स्टेशनों पर भगदड़ रोकने के लिए विशेष क्राउड मैनेजमेंट प्लान, सुरक्षा बलों की तैनाती और सीसीटीवी निगरानी पर फोकस करने को कहा. वहीं श्रद्धालुओं के ठहराव, पेयजल, निर्बाध बिजली और सहायता केंद्र की व्यवस्था मजबूत करने का निर्देश दिया. रेलवे की ओर से जानकारी दी गयी कि टिकट काउंटरों की संख्या बढ़ाने तथा विभिन्न राज्यों से आने वाले कांवरियों के लिए अतिरिक्त विशेष ट्रेनें चलाने की भी तैयारी की जा रही है. आपात स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे मेडिकल कैंप सक्रिय रहेंगे. बैठक में डीसी पीयूष सिन्हा, एसडीओ रवि कुमार, डीपीआरओ राहुल कुमार भारती सहित रेलवे व जिला प्रशासन के अधिकारी मौजूद थे. हाइलाट्स जसीडीह, देवघर और बैद्यनाथधाम स्टेशनों पर अतिरिक्त ट्रेन, मेडिकल कैंप, पेयजल व क्राउड मैनेजमेंट की होगी व्यवस्था

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >