केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई 9वीं बोर्ड की परीक्षा

मधुपुर: शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये परीक्षा केंद्र

मधुपुर. शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों में जैक के द्वारा 9वीं बोर्ड की दो दिवसीय वार्षिक परीक्षा शुक्रवार से प्रारंभ हुआ. परीक्षा के लिए शहर व ग्रामीण क्षेत्र में विभिन्न परीक्षा केंद्र बनाये गये थे. जिसमें शहर के रेड कारपेट में 437 में 3 छात्र अनुपस्थित रहे. पीएमश्री तिलक कला मध्य विद्यालय में 310 में 5 अनुपस्थित, न्यू संत जेवियर्स में 400, महाविद्यालय में 378, संत जोसेफ में 503 में तीन अनुपस्थित रहे. अंची देवी सर्राफ बालिका प्लस टू विद्यालय में 594 में 6 अनुपस्थित, एमएलजी उच्च विद्यालय में 668 में 4 अनुपस्थित, अंची देवी मध्य विद्यालय 182 में एक अनुपस्थित रहे. वहीं, प्रखंड क्षेत्र के जगदीशपुर प्लस टू विद्यालय में 195, मध्य विद्यालय जामा में 218 में 2 अनुपस्थित, मध्य विद्यालय पाथरोल में 238 में तीन अनुपस्थित रहे. परीक्षा की देखरेख विद्यालय के शिक्षक मुरलीधर मंडल व अजय कुमार दास और अन्य शिक्षकों ने की. हाइलार्ट्स : शहर व ग्रामीण क्षेत्र में बनाये गये परीक्षा केंद्र 9वीं बोर्ड की दो पालियों में ली गयी परीक्षा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >