Deoghar news : मॉडल गांव बनाने में 15वें वित्त और मनरेगा का सहयोग जरूरी : कार्यपालक अभियंता

मधुपुर के मारगोमुंडा में प्रखंड पेयजल व स्वच्छता समिति की बैठक हुई, जिसमें योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर बीडीओ ने जानकारी दी. वहीं कार्यपालक अभियंता ने विभागों को मिलकर काम करने को कहा.

मारगोमुंडा . प्रखंड पेयजल व स्वच्छता समिति की बैठक में जल जीवन मिशन और स्वच्छ भारत मिशन के क्रियान्वयन को लेकर गुरुवार को बीडीओ शशि संदीप सोरेन की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गयी. मौके पर पेयजल विभाग के मधुपुर कार्यपालक अभियंता राहुल प्रियदर्शी ने बताया कि गांव को मॉडल बनाने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना पड़ेगा. एसबीएम के साथ-साथ 15वें वित्त और मनरेगा से क्रियान्वयन होना है. इसी तरह जल जीवन मिशन में मुखिया और पंचायत सेवकों का सहयोग जरूरी है. बैठक में जिला समन्वयक पंकज भूषण ने ओडीएफ प्लस कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी. उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों को ओडीएफ प्लस बनाने के लिए एसबीएम के साथ साथ 15वें वित्त, मनरेगा, स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, नगर परिषद सबके अभिशरण की आवश्यकता है. सामुदायिक स्तर पर सरंचना का निर्माण एसबीएम और 15वें वित्त को 70:30 के अनुपात में और व्यक्तिगत निर्माण मनरेगा से किया जाना है. महावारी स्वच्छता हेतु भष्मक का निर्माण 15वें वित्त से होना है. गांव में शौचालय, नाडेप, सोकपिट, वर्मी कंपोस्ट, गोबर गैस निर्माण, कचरा शेड और कचरा वाहन के संचालन के साथ ही 15वें वित्त में पंचायत, प्रखंड और जिला परिषद के अनटाइड फंड की 60 प्रतिशत राशि खर्च होनी है. इन तीनों के स्तर की राशि व्यय करने हेतु नोडल, पेयजल विभाग को बनाया गया है. बीडीओ शशि संदीप सोरेन ने प्रखंड के सभी अधिकारी और कर्मचारियों को ओडीएफ प्लस में सहयोग करने का निर्देश दिया. उन्होंने अबुआ आवास, 15वें वित्त और मनरेगा कर्मियों को पेयजल विभाग के साथ मिलकर लक्ष्य पूर्ण करने को कहा है. प्रखंड में लक्ष्य पूर्ति हेतू प्रत्येक माह समीक्षा करने का निर्देश दिया. मौके पर सहायक अभियंता अशोक दास, कनीय अभियंता आशीष कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >