सावित्रीबाई फूले की स्मृति दिवस व साहित्यकार हंसराज रहबर की जयंती पर किया गया याद

मधुपुर के भेड़वा नावाडीह के राहुल अध्ययन केंद्र में आयोजन

मधुपुर. शहर के भेड़वा नावाडीह स्थित राहुल अध्ययन केंद्र में समाज सुधारक सावित्रीबाई फूले का स्मृति दिवस व साहित्यकार हंसराज रहबर की जयंती मनाया गया. दोनों विभूतियों की तस्वीर पर माल्यार्पण कर लोगों ने श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर धनंजय प्रसाद ने कहा कि सावित्रीबाई फूले एक महान समाज सुधारक, शिक्षाविद व महिलाओं की हितैषी थी. वह देश की प्रथम महिला शिक्षिका थी. उन्होंने विकट विपरीत परिस्थितियों को झेलते हुए महिला शिक्षा के लिए अद्भुत व अद्वितीय कार्य किया. उन दिनों सामंती व कट्टरपंथी समाज महिला शिक्षा के घोर विरोधी थे. इसीलिए उन्हें विरोधियों से तरह तरह-तरह की यातनाओं को झेलना पड़ा. बावजूद इसके सब कुछ सस्ते हुए शिक्षा की अलख जगाती रही. अपने पति ज्योतिराव के सहयोग से महिला शिक्षा के लिए 18 स्कूलों की स्थापना व संचालन किया. पति के प्रेरणा व सहयोग से सत्य शोधक समाज की स्थापना कर विधवा पुनर्विवाह करवाया व आश्रम बनाकर 20 हजार बालिकाओं के लिए निःशुल्क शिक्षा की व्यवस्था किया. उन्होंने कहा कि हंसराज रहबर हिन्दी व उर्दू के प्रसिद्ध साहित्यकार थे. उन्होंने मिलाप व प्रताप के संपादन किया. उन्होंने काफी संघर्ष कर रचनाधर्मिता को निभाया. अन्य लोगों ने भी अपने विचार रखा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >