Deoghar News : सड़क हादसे में घायल बुजुर्ग की मौत

मधुपुर प्रखंड के समीप रविवार रात में अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को धक्का मारकर फरार हो गया. घायल बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गयी.

वरीय संवाददाता, देवघर : मधुपुर प्रखंड के समीप रविवार रात में अज्ञात वाहन ने एक बुजुर्ग को धक्का मारकर फरार हो गया. घटना में उक्त बुजुर्ग दिलजान भांड़ (75 वर्ष) गंभीर रूप से घायल हो गये. स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने घायल को इलाज के लिए देर रात में देवघर सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराया. यहां कुछ देर तक इलाज चलने के बाद उनकी मौत हो गयी. इसके बाद ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मामले की सूचना बैद्यनाथधाम ओपी को भेज दी. मौके पर ओपी पुलिस पहुंचकर मामले की जांच-पड़ताल की. सोमवार सुबह मामले की जानकारी पाकर मृतक की पत्नी जैनुल बीबी सहित पुत्र व अन्य परिजन सदर अस्पताल पहुंचे. वे बगैर पोस्टमार्टम कराये ही दिलजान का शव अंतिम संस्कार के लिए ले गये. जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से दिलजान जसीडीह थाना क्षेत्र के कर्बला के समीप रोहिणी के रहने वाले हैं तथा वर्तमान में पति-पत्नी मधुपुर ब्लॉक के समीप गड़िया गांव में रहते थे. वे लोग छोटे बच्चों की नाच दिखाकर जीवन यापन करते थे. घटना के पूर्व दिलजान शौच के लिए जा रहे थे. उसी दौरान अज्ञात वाहन उसे धक्का मारकर भाग निकला. मृतक दिलजान की पत्नी जैनुल ने बैद्यनाथधाम ओपी में दिये आवेदन में कहा है कि वे लोग गांव-गांव जाकर छोटे बच्चे की नाच दिखाते हैं और उससे जो पैसे मिलते हैं उसी से जीवन यापन करते थे. करीब एक साल पूर्व उसके तीन पुत्रों की बीमारी से मौत हो गयी. वहीं दो पुत्र रोहिणी में ही रहते हैं. पति के साथ वह मधुपुर ब्लॉक के बगल गड़िया गांव में रह रही थी. समाचार लिखे जाने तक पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >