छात्रों ने निकाला मशाल जुलूस, जेएसएससी के अध्यक्ष का फूंका पुतला

जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में धांधली के विरोध में छात्रों ने जेएसएससी के अध्यक्ष का पुतला दहन किया.

संवाददाता, देवघर : जेएसएससी सीजीएल की परीक्षा में कथित धांधली को लेकर छात्रों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. शनिवार को झारखंड स्टेट स्टूडेंट यूनियन के द्वारा सूबे के सभी जिलों में छात्रों के द्वारा मशाल जुलूस व पुतला दहन कर विरोध दर्ज किया गया. देवघर में छात्रों ने आंबेडकर चौक से वीआइपी चौक तक मशाल जुलूस निकाला. वीआइपी चौक पर जेएसएससी के अध्यक्ष का पुतला दहन किया. कार्यक्रम में रितेश कुमार, अनित सोरेन. सोनू कुमार, मोहन दास, लालधम बेसरा, मोहम्मद मुर्शीद, मोहम्मद समीर, सरफराज अंसारी, सुशील राय, राजकुमार झा, नीरज, राम सहित दर्जनों छात्र शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >