शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे पूर्वी जोन प्रतिनिधि सह झारखंड प्रभारी का किया गया स्वागत

मधुपुर के गांधी चौक स्थित प्रज्ञापीठ गायत्री मंदिर साधना कक्षा में पधारे पूर्वी जोन प्रभारी

मधुपुर. शहर के गांधी चौक स्थित प्रज्ञापीठ गायत्री मंदिर साधना कक्ष में शांतिकुंज हरिद्वार से पधारे पूर्वीजोन प्रतिनिधि सह झारखंड प्रभारी त्रिलोचन साहू, रामाशंकर सिंह व कमलकांत को दीप यज्ञ प्रज्ज्वलित कर व वैदिक मंत्रों से तिलक चंदन कर स्वागत किया गया. अखिल विश्व गायत्री परिवार शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा निर्धारित कार्यक्रम की जानकारी देते हुए जिला उपसमन्वयक उमाकांत राय ने बताया कि आध्यात्मिक प्रखर वक्ता श्री साहू ने जन्म शताब्दी वर्ष 2026 एवं पैतृक स्थान पर परमवंदनीया माता जी के भव्य स्मारक निर्माण, सनातन संस्कृति एवं आध्यात्मिक चेतना के पुनर्जागरण का संदेश आत्मसात कराये. इस विराट महोत्सव की सफलता के लिए श्रमदान, समयदान करनेवाले स्वयंसेवी युगशिल्पियों की फौज तैयार की जा रही है. इसका निबंधन भी किया जा रहा है. ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में गायत्री यज्ञ, दीपयज्ञ व देवस्थापना के माध्यम से आध्यात्मिक चेतना जाग्रत किया जायेगा, जिससे सतयुगी वातावरण तैयार होगा तथा मनुष्य में देवत्व का जागरण होगा. आज गायत्री परिवार युग निर्माण योजना का विस्तार देश और विदेश में हो रहा है. भारत पुनः जगतगुरु बनने की दिशा में अग्रसर हो रहे है. युवा शक्ति का सुनियोजन, भावी पीढ़ी का निर्माण, नारी जागरण, स्वच्छ पर्यावरण तथा नशा उन्मूलन के लिए सामूहिक संकल्प लिया गया. वहीं, आयोजन को सफल बनाने में जिला समन्वयक वरुण कुमार, मुख्य ट्रस्टी अजीत प्रसाद राय, रहीश शर्मा, रामानुज कुमार, बच्चन प्रसाद सिंन्हा, प्रमोद मोहनका, ममता जमुआर, दुर्गावती देवी, पुष्पा देवी, लीला देवी, प्रवीण चंद्र, सावित्री देवी आदि सक्रिय रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Balram

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >