Deoghar News : गर्मी से पहले पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करें, हर गांव को ‘सुजलम आइडी’ से जोड़ें : डीसी

डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. इसमें देवघर व मधुपुर अनुमंडल में चल रही पेयजल योजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा हुई.

प्रमुख संवाददाता, देवघर : डीसी नमन प्रियेश लकड़ा की अध्यक्षता में गुरुवार को समाहरणालय सभागार में जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक हुई. इसमें देवघर व मधुपुर अनुमंडल में चल रही पेयजल योजनाओं और जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा हुई. डीसी ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि गर्मी शुरू होने से पहले ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त कर लें, ताकि लोगों को जल संकट का सामना नहीं करना पड़े. उन्होंने खराब पड़े चापानलों, जलमीनारों और पाइपलाइन की मरम्मत में तेजी लाने को कहा. साथ ही जल जीवन मिशन के तहत पारदर्शिता और बेहतर निगरानी के लिए जिले के सभी गांवों को ‘सुजलम आइडी’ से जोड़ने का निर्देश दिया, जिससे जल आपूर्ति की रियल-टाइम ट्रैकिंग संभव हो सके. डीसी ने जल संरक्षण पर जोर देते हुए वर्षा जल संचयन को बढ़ावा देने और पुराने जल स्रोतों के जीर्णोद्धार के निर्देश दिये. साथ ही आंगनबाड़ी केंद्रों और सरकारी स्कूलों में शेष पेयजल व्यवस्था जल्द सुनिश्चित करने को कहा. बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे.

क्या है सुजलम आइडी

‘सुजलम आइडी’ एक डिजिटल ट्रैकिंग सिस्टम है, जिससे सरकार यह सुनिश्चित कर सकती है कि हर गांव तक सही तरीके से पानी पहुंच रहा है या नहीं. जैसे आधार कार्ड से किसी व्यक्ति की पहचान होती है, उसी तरह ‘सुजलम आइडी’ से किसी गांव या जल योजना की पहचान तय होती है.

हाइलाइट्स

जिला जल एवं स्वच्छता समिति की बैठक में डीसी ने दिये निर्देश

– ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल आपूर्ति सुधारने का निर्देश- हर गांव के लिए ‘सुजलम आईडी’ से होगी रियल-टाइम मॉनिटरिंग- वर्षा जल संचयन व पुराने जल स्रोतों के जीर्णोद्धार पर जोर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeet mandal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >