Deoghar News : भक्तों ने कराये रुद्राभिषेक समेत अन्य अनुष्ठान

वैशाख मास की द्वितीया तिथि पर मंगलवार को बाबा मंदिर में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही. सुबह मंदिर का पट खुलने के बाद करीब सात बजे तक भक्तों की कतार रही, इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ कम होती गयी.

संवाददाता, देवघर : वैशाख मास की द्वितीया तिथि पर मंगलवार को बाबा मंदिर में अपेक्षाकृत कम भीड़ रही. सुबह मंदिर का पट खुलने के बाद करीब सात बजे तक भक्तों की कतार रही, इसके बाद धीरे-धीरे भीड़ कम होती गयी. वहीं 10 बजे के बाद मंदिर परिसर पूरी तरह से खाली नजर आया. हालांकि भक्तों को रुद्राभिषेक और अन्य अनुष्ठान करते हुए देखा गया. नवविवाहित जोड़ों ने बाबा बैद्यनाथ और माता पार्वती के मंदिर के बीच गठबंधन कर वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना की. पट बंद होने तक कुल 239 श्रद्धालुओं ने कूपन के माध्यम से बाबा के दर्शन किये, जबकि सामान्य कतार से पांच हजार भक्तों ने पट बंद होने तक जलार्पण किये. भीड़ कम होने से आम कतार में श्रद्धालुओं को 20 से 25 मिनट में दर्शन व कूपन लेने वाले श्रद्धालु 10 मिनट के भीतर ही बाबा का दर्शन कर रहे थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjeev Mishra

Sanjeev Mishra is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >