उदीयमान सूर्य को अर्घ्य के साथ चैती छठ संपन्न

रंग-बिरंगी झिलमिलाहट के बीच संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया

मधुपुर. लोक आस्था का महापर्व छठ बुधवार को पूरे उल्लास और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया. उगते सूर्य को अर्घ्य देने के लिए सुबह से ही व्रती शहर के प्रमुख घाटों पर जुटने लगे. छठ घाटों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया था, जिससे वातावरण अत्यंत भक्तिमय और हर्षोल्लास से भर गया. व्रतियों ने सूर्योदय से पहले सूप में फल, नैवेद्य और पूजन सामग्री लेकर भगवान सूर्य की ओर खड़े होकर ध्यान और भक्ति के साथ अर्घ्य दिया. इस दौरान सभी ने परिवार में सुख और समृद्धि की कामना की. भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर उपवास खोला और अंतिम दिन के अवसर पर प्रसिद्ध छठी मइया के गीत गाते हुए घाटों पर श्रद्धा के साथ पूजा की. शहर के मीना बाजार छठ घाट, मछुआटांड़ छठ घाट और पम्पू तालाब छठ घाट पर भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और छठ पर्व का उत्सव धूमधाम से मनाया. इस तरह चार दिवसीय छठ महापर्व का समापन श्रद्धा और उल्लास के साथ हुआ, जिसमें व्रतियों ने सूर्य देव से स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना की. हाइलार्ट्स : रंग-बिरंगी झिलमिलाहट के बीच संपन्न हुआ छठ महापर्व, व्रतियों ने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By BALRAM

BALRAM is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >