देवीपुर. प्रखंड क्षेत्र के सिमरा मंदिर महादेव मंदिर में रविवार अहले सुबह से श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ी रही. इससे पूजा इलाज भक्तिमय हो गया. जबकि भक्ति, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला. वहीं, हर-हर महादेव के जयघोष से मंदिर गुंजायमान रहा. दूर-दराज क्षेत्रों से आये भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. वहीं, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन मुस्तैद नजर आया, स्वयंसेवकों ने दर्शन व्यवस्था संभाली.
माघी पूर्णिमा पर मंदिरों में उमड़े भक्त
देवीपुर के सिमरा महादेव मंदिर में भक्तों ने की पूजा अर्चना
