Shravani Mela 2026 Deoghar: श्रावणी मेला के 22वें दिन गुरुवार को बाबा नगरी भक्ति और आस्था के रंग में डूबी रही. प्रातः 4:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर का पट खुलते ही हर-हर महादेव और बोल-बम के जयघोष से देवघर गूंज उठा और दिनभर में 2,26,747 श्रद्धालुओं ने बाबा पर पवित्र जल अर्पित कर सुखसमृद्धि की कामना की. मंदिर में दैनिक सरदारी पूजा पुजारी गौरव झा ने संपन्न करायी. इसके बाद प्रातः 4:08 बजे बाबा बैद्यनाथ मंदिर के गर्भगृह का पट श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया. पट खुलते ही कांवरियों ने बाबा पर जलार्पण शुरू किया.
बाबा मंदिर में 18 दान पात्रों से 17.88 लाख रुपये मिले
सुल्तानगंज से उत्तरवाहिनी गंगा का पवित्र जल लेकर देवघर पहुंचे शिवभक्तों के उत्साह का नजारा देखते ही बन रहा था. गुरुवार को 12,867 श्रद्धालुओं ने शीघ्रदर्शनम कूपन से बाबा पर जल चढ़ाया. वहीं 1,01,283 श्रद्धालुओं ने बाह्य अरघा तथा 1,12,597 श्रद्धालुओं ने आंतरिक अरघा से जलार्पण किया. बाबा मंदिर में 18 दान पात्र खोले गये, जिनसे कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए. दान पात्रों से 6730 नेपाली रुपये के अलावा एक भूटानी मुद्रा और थाईलैंड की 20 मुद्राएं भी मिलीं.
दान पात्रों से 17.88 लाख रुपये निकले
गुरुवार को दान पात्रों को खोलने की प्रक्रिया दोपहर 12 बजे से दंडाधिकारी राहुल कुमार एवं कमलेश कुमार की अगुवाई में शुरू हुई. कड़ी सुरक्षा के बीच दीवान सोना सिन्हा एवं संतोष पंडित ने एक-एक कर सभी दान पात्रों को खोला और उसमें जमा राशि को बैग में निकाला. इसके बाद राशि को सुरक्षा घेरे में मंदिर प्रशासनिक भवन लाया गया. मंदिर प्रशासनिक भवन में सीसीटीवी कैमरे और पुलिस बल की निगरानी में दान पात्रों से निकली राशि की गिनती शुरू की गयी. गिनती के दौरान कुल 17 लाख 88 हजार 138 रुपये प्राप्त हुए. इसके अलावा 6730 नेपाली रुपये, एक भूटानी मुद्रा तथा थाईलैंड की 20 रुपये की मुद्रा भी मिली.
ये भी पढ़ें- झारखंड में ट्रांसमिशन नेटवर्क को और मजबूत करेगा JUSNL, खरीदेगा 4.25 करोड़ के बिजली उपकरण
