deoghar news : बाबा मंदिर में उमड़े भक्त, मुंडन-उपनयन का दौर जारी

वैशाख मास भगवान की आराधना के लिए खास होता है. इस माह के प्रवेश होते ही बाबा मंदिर में जलार्पण तथा अनुष्ठान कराने आये भक्तों का तांता लगने लगा है.

संवाददाता, देवघर : वैशाख मास भगवान की आराधना के लिए खास होता है. इस माह के प्रवेश होते ही बाबा मंदिर में जलार्पण तथा अनुष्ठान कराने आये भक्तों का तांता लगने लगा है. रविवार को भी बाबा मंदिर में आम कतार से अधिक शीघ्रदर्शनम कूपन लेकर जलार्पण करने आये भक्तों की सुबह से ही भीड़ लगी थी. आम कतार में जहां ओवरब्रिज में आधे से भी कम कतार देखी गयी, वहीं सुबह आठ बजे कूपन काउंटर के इंतजार में करीब पांच सौ श्रद्धालु कतारबद्ध दिखे. इससे वीआइपी गेट सुबह साढ़े आठ बजे तक जाम रहा. इस कतार को व्यवस्थित करने के लिए मंदिर सहायक प्रभारी संतोष कुमार प्रतिनियुक्त होमगार्ड के जवानों को दिशा-निर्देश देते दिखे. जैसे ही भक्तों की इंट्री प्रारंभ हुई, स्थिति पूरी तरह से सामान्य हो गयी.

तय समय पर खुला बाबा मंदिर का पट

हर दिन की तरह रविवार को भी बाबा मंदिर का पट सुबह चार बजे खोला गया. सबसे पहले मां काली के मंदिर में पूजा करने के बाद बाबा मंदिर का पट खोला गया. इसके बाद पारंपरिक दैनिक पूजा की गयी. वहीं सवा पांच बजे से आम भक्तों के लिए जलार्पण प्रारंभ कराया गया. इस दौरान बाबा मंदिर परिसर में भक्तों ने मुंडन, उपनयन आदि संस्कार कराये. पट बंद होने तक करीब 40 हजार भक्तों ने जलार्पण किये, जिसमें कूपन लेने वालों की संख्या 3498 रही.

हाइलाइट्स

रविवार को बाबा मंदिर में जलार्पण करने आये भक्तों का लगा तांता

शीघ्र दर्शन कूपन काउंटर पर सुबह से लगी लंबी कतार, 3498 लोगों ने लिये कूपन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sanjeev mishra

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >