रोजेदारों ने जुम्मे की नमाज अदा कर मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआ मांगी

पालोजोरी के नूरी मजिस्द में उमड़े अकीदतमंद

पालोजोरी. पवित्र रमजान माह के आखिरी शुक्रवार को अंचल क्षेत्र की सभी मस्जिदों में अलविदा जुम्मा की नमाज अदा करने के लिए सैकड़ों अकीदतमंदों की भीड़ उमड़ी. रोजेदारों ने जुम्मे की नमाज अदा कर मुल्क व कौम की खुशहाली के लिए दुआ मांगी. इस अवसर पर नूरी जामा मस्जिद में भारी संख्या में रोजेदार जुटे. इसके अलावा बांधडीह, पोखरिया, महुआडाबर, सगराजोर, लेटो, चकलेटो, दुधानी, धावा, अस्ता, रघुवाडीह, रघुनाथपुर, असहना, पहरूडीह, असना, बेदगांवानवाडीह, जमुआ, गोपालपुर, बदिया, कुंजबोना समेत अन्य दर्जनों मुस्लिम बहुल गांवों में लोगों ने शांतिपूर्वक और सादगी के साथ अलविदा जुम्मे की नमाज अदा की. इस अवसर पर मुस्लिम धर्मगुरुओं ने कहा कि रमजान में अल्लाह की इबादत से बढ़कर कुछ नहीं है. इस महीने में अल्लाह अपने बंदों पर रहमतों की बारिश करते हैं. वहीं, अलविदा जुम्मे की नमाज को लेकर पालोजोरी व खागा पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया. मस्जिदों के बाहर और प्रमुख चौराहों पर पुलिस बल की तैनाती की गयी थी, ताकि नमाजियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >