झामुमो स्थापना दिवस में शामिल होने कार्यकर्ता पहुंचे दुमका

मारगोमुंडा के मुख्य चौक से हुए रवाना

मारगोमुंडा. प्रखंड क्षेत्र के मुख्य चौक मारगोमुंडा, लहरजोरी चौक, कानों चौक, तरणटांड़ मोड़, पीपरा मोड़, पंदनियां मोड़, बनसीमी मोड़, सिदो-कान्हू चौक बाघमारा, कुशमाहा मोड़, रामपुर मोड़, केराकुंडी चौक समेत अन्य स्थानों से झामुमो जिला संगठन सचिव इमरान अंसारी, प्रखंड अध्यक्ष सह 20 सूत्री अध्यक्ष सोहन मुर्मू के नेतृत्व में दुमका में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में शामिल होने के लिए सैकड़ों कार्यकर्ता एवं समर्थकों के साथ रवाना हुये. इस दौरान काफी संख्या में कार्यकर्ता व समर्थक पारंपरिक तीर धनुष व ढोल नगाड़े के साथ आदिवासी महिला-पुरुष परंपरागत वेशभूषा के साथ छोटी बड़ी में वाहनों में सवार होकर ढोल-नगाड़े बजाते हुये गये. इस दौरान कार्यकर्ताओं के स्वागत के विभिन्न स्थानों पर तोरण द्वार बनाये गये थे. मौके पर झामुमो जिला संगठन सचिव इमरान अंसारी व प्रखंड अध्यक्ष सोहन मुर्मू ने संयुक्त रूप से कहा कि इस बार का स्थापना दिवस ऐतिहासिक होगा. इस बार सबसे अधिक संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों का महा जुटान होगा. जिसमें शिबू सोरेन की कमी खलेगी. स्थापना समारोह में झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन, अल्पसंख्यक कल्याण जलसंसाधन मंत्री हफीजुल हसन समेत कई दिग्गज नेता शिरकत करेंगे. मौके पर विधायक प्रतिनिधि डुगू टुडू, मुखिया सुधीर मंडल, शशि शरण, सोहराब अंसारी, मो.शमीम, रमेश शाह, मनोज शाह, नदीम आलम, छोटू किस्कू, विजय सोरेन, लोबाराम हांसदा आदि मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: BALRAM

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >