दूसरी सोमवारी पर देवघर में उमड़ा जन आस्था का सैलाब, रूट लाइन में अफरातफरी

सावन की दूसरी सोमवारी पर देवघर में कांवरियों की भारी भीड़, रूट लाइन में मची अफरातफरी और उमस के कारण कई श्रद्धालु हुए बेहोश।

देवघर में सावन मेला की दूसरी सोमवारी पर बाबा बैद्यनाथ पर जलाभिषेक के लिए देवघर में कांवरियों का सैलाब उमड़ पड़ा है. सोमवार की अहले सुबह करीब 4:30 बजे से ही सरकार भवन से नंदन पहाड़ रूट लाइन तक कांवरियों की लंबी कतार लग गयी. पौ फटने के साथ ही भीड़ और बढ़ती चली गयी.

भीड़ बढ़ने पर कई जगह अफरातफरी, पुलिस ने संभाला मोर्चा

भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रूट लाइन में जगह-जगह पुलिस जवान और अधिकारी तैनात रहे. वायरलेस के माध्यम से पुलिसकर्मी लगातार एक-दूसरे के संपर्क में रहकर मोर्चा संभालते रहे. भीड़ का दबाव बढ़ने पर नंदन पहाड़ मोड़, मंगल तालाब, ओराबिल्स विला और कुमुदिनी घोष रोड मोड़ के समीप कई बार अफरातफरी की स्थिति बनी.

उमस में कांवरियों की बढ़ी परेशानी

उमस भरी गर्मी के बीच कई कांवरिये निर्धारित रूट लाइन छोड़कर पैरलल लाइन में चलते और दौड़ते नजर आये. इससे स्थानीय लोगों और आम राहगीरों को भी परेशानी हुई. वहीं, रूट लाइन के आसपास स्थानीय लोग कांवरियों की सेवा में जुटे रहे. कहीं शरबत, तो कहीं फल का वितरण किया गया. उमस से परेशान कई कांवरिये नंदन पहाड़ के समीप कतार से निकलकर आसपास आराम करते दिखे. इसी दौरान कटिहार, बिहार की मौसमी कुमारी बम गर्मी के कारण बेहोश हो गयीं. ऑन ड्यूटी पुलिसकर्मियों ने पानी के छींटे देकर उन्हें होश में लाया. पुलिस के जवानों ने कांवरियों के बीच पानी के पाउच भी बांटे.

ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: छात्रों और सरकार की बैठक में जांच एजेंसी को लेकर गतिरोध, CBI जांच की मांग पर अड़े छात्र

ये भी पढ़ें- JPSC Student Protest: छात्र आंदोलन पर बोले राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार, CM की बातों पर करें भरोसा


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विजय कुमार

विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन दशक से अधिक का अनुभव है. पिछले 22 वर्षों से लगातार प्रभात खबर से जुड़ा हूं. शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर सिर्फ ग्राउंड रिपोर्टिंग ही नहीं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन और जनहित की आवाज बनने का काम किया. बिजली, नगर निगम व कृषि से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया. ग्रामीण और पिछड़े क्षेत्रों की वास्तविक स्थिति सामने लाकर नीति निर्माण में योगदान दिया. पत्रकारिता की पढ़ाई महात्मा गांधी अंतरराष्ट्रीय हिंदी विश्वविद्यालय से की.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >