किताबों को कभी न छोड़ें, इंटरनेट का उपयोग रेफरेंस की तरह करें, डिबेट में बोले बच्चे

Deoghar Pustak Mela 2025: देवघर पुस्तक मेला में प्रभात खबर की ओर से आयोजित डिबेट में ‘इंटरनेट के दौर में पुस्तकों की उपयोगिता है या नहीं' विषय पर अपनी बात रखते हुए बच्चों ने कहा कि किताबों का साथ कभी न छोड़ें. इंटरनेट का इस्तेमाल रेफरेंस की तरह करें.

Deoghar Pustak Mela: 22वें देवघर पुस्तक मेला (Deoghar Pustak Mela 2025) के नौवें दिन बीएड कॉलेज मैदान में प्रभात खबर की ओर से डिबेट का आयोजन किया गया. डिबेट का विषय था, ‘इंटरनेट के दौर में पुस्तकों की उपयोगिता है या नहीं’. इस प्रतियोगिता में नोएडा दिल्ली, भागलपुर सहित देवघर जिले के विभिन्न स्कूलों के बच्चे, जो पुस्तक मेले में आये थे, उन लोगों ने भाग लिया. इस विषय पर 17 बच्चों ने पक्ष में और 9 बच्चों ने विपक्ष में अपनी राय रखी. सभी ने एक से बढ़कर एक तर्क देकर इंटरनेट के दौर में पुस्तकों की उपयोगिता पर अपनी बेबाक राय रखी.

नोएडा के देवेश गौतम ने जीता प्रथम पुरस्कार

डिबेट में नोएडा से आये देवेश गौतम ने विषय के विषय के पक्ष में अपनी राय रखी और प्रथम पुरस्कार हासिल किया. डीपीएस के अरिहंत कृष्णा को द्वितीय और भागलपुर से आये आदित्य आनंद को तृतीय पुरस्कार मिला. इन दोनों ने भी विषय के पत्र में अपनी राय रखी.

देवघर में आयोजित पुस्तक मेला में प्रभात खबर की ओर से आयोजित डिबेट में भाग लेने वाले बच्चों को पुरस्कृत किया गया. फोटो : प्रभात खबर

इन लोगों ने विपक्ष में रखी अपनी राय और जीते पुरस्कार

‘इंटरनेट के दौर में पुस्तकों की उपयोगिता’ के विपक्ष में अपनी राय रखते हुए एएस कॉलेज की खुशी झा ने प्रथम पुरस्कार हासिल किया. द्वितीय पुरस्कार रांची के छात्र पवन प्रताप सिंह और तृतीय पुरस्कार मातृ मंदिर गर्ल्स स्कूल की साक्षी कुमारी ने जीता. डिबेट के निर्णायक मंडल में जाने-माने शिक्षाविद राम सेवक गुंजन और विजय प्रताप सनातन शामिल थे. दोनों ने प्रतिभागियों की सराहना की. इस अवसर पर दोनों निर्णायकों ने प्रभात खबर की ओर से 6 विजेताओं को पुरस्कृत किया. इस अवसर पर डॉ जेपी पत्रलेख मौजूद थे. डिबेट का संचालन रोशन मिश्रा ने किया.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

इन प्रतिभागियों ने भी पक्ष में रखी अपनी राय

  • आयुष
  • अंकेश
  • अजीत
  • प्रभाकर
  • प्रियंका
  • यशस्वी
  • पूर्णा दत्ता
  • आदित्य
  • सौरभ
  • अनिकेत
  • प्रियंका
  • श्वेता
  • सुमित्रा
  • ऋचा

इन प्रतिभागियों ने विपक्ष में अपनी राय रखी

  • पवन
  • साक्षी
  • पीयूष
  • खुशी
  • तनुजा
  • अन्वी
  • अर्पित
  • सृष्टि
  • शिवानी

रांची की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

प्रभात खबर के इवेंट में आज जेनरल क्विज

सोमवार को दोपहर 1:00 बजे से 3:30 बजे तक प्रभात खबर की ओर से पुस्तक मेले में जेनरल क्विज का आयोजन होगा. प्रतियोगिता ओपेन टू ऑल होगा. इसमें दर्शक दीर्घा में बैठे सभी आयु वर्ग के लोग भाग ले सकेंगे. जेनरल क्विज में सामान्य ज्ञान के प्रश्न पूछे जायेंगे और दर्शकों में से जो पहले जवाब देगा, उसे प्रभात खबर की ओर उपहार दिया जायेगा. इसलिए सभी छात्र-छात्राएं आयें और प्रतियोगिता में भाग लें और इनाम पायें.

किस दिन कौन सी प्रतियोगिता

  • 20 जनवरी 2025 (सोमवार) को जेनरल क्विज
  • 21 जनवरी 2025 (मंगलवार) को अंताक्षरी

इसे भी पढ़ें

झारखंड पुलिस एसोसिएशन के चुनाव का ऐलान, 1 फरवरी से नामांकन, 28 को मतदान

अंग्रेजों की नाक में दम कर देने वाले सुखेंदु शेखर मिश्रा ने कभी सरकारी सुविधा का नहीं लिया लाभ

Kal Ka Mausam: राजस्थान में साइक्लोनिक सर्कुलेशन, कल कैसा रहेगा झारखंड का मौसम

19 जनवरी 2025 को आपके यहां क्या है 14 किलो के एलपीजी सिलेंडर की कीमत, यहां देखें एक-एक जिले की लिस्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >