साइबर अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा करने में जुटी पुलिस, 3 ठगों को किया रंगेहाथ गिरफ्तार

Cyber Crime: देवघर में साइबर थाना पुलिस अपराधियों पर नकेल कसने में जुटी हुई है. इसी कड़ी में सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में विशेष टीम ने छापामारी कर 3 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया. तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

Cyber Crime: देवघर पुलिस को एक बार फिर साइबर अपराधियों के खिलाफ बड़ी सफलता हाथ लगी है. जानकारी के अनुसार, साइबर थाना की विशेष टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर सारठ थाना क्षेत्र के डकाय जंगल में छापेमारी कर तीन साइबर आरोपितों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया. आरोपी फर्जी सरकारी अधिकारी बनकर आमलोगों को झांसे में लेकर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे थे. फिलहाल, पुलिस साइबर अपराधियों के नेटवर्क का खुलासा करने में जुट गयी है.

सरकारी अधिकारी बनकर करते थे ठगी

Cyber crime

बता दें कि पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सारठ थाना क्षेत्र के कालीजोत गांव निवासी रिजवान अंसारी, इरफान अंसारी व बरमसिया गांव निवासी सरफराज आलम के रूप में की है. ये तीनों आरोपी खुद को क्रेडिट कार्ड अधिकारी, बैंक प्रतिनिधि या फिर कस्टमर केयर अधिकारी बताकर लोगों को कॉल करते थे और केवाईसी अपडेट, पीएम किसान योजना या एसबीआई क्रेडिट कार्ड से जुड़ा हुआ फर्जी लिंक भेजकर ठगी की घटना को अंजाम देते थे.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

ठगों ने स्वीकारा अपना जुर्म

इधर, पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया है कि वे विभिन्न मोबाइल नंबरों से उपभोक्ताओं को कॉल करते थे. फिर, और उन्हें भ्रमित कर गोपनीय बैंकिंग जानकारी हासिल कर उनके खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पुलिस ने इनके पास से तीन मोबाइल फोन और चार सिम कार्ड जब्त किये हैं. बरामद मोबाइल नंबरों के खिलाफ पहले से ही कई ऑनलाइन ठगी की शिकायतें दर्ज मिली हैं.

यह भी पढ़ें शिव भक्ति का अनोखा रंग, बेटी को कांवर में बैठाकर पूरी की 105 किमी की यात्रा

न्यायिक हिरासत में भेजे गये आरोपी

Arrested

पुलिस मीडिया सेल से मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि जंगल क्षेत्र में कुछ लोग फर्जी अधिकारी बनकर साइबर ठगी में लगे हुए हैं. सूचना पर विशेष छापेमारी टीम गठित की गयी. साइबर थाना के इंस्पेक्टर केडी झा, सारठ थाना प्रभारी सूरज कुमार, साइबर थाने के एसआई घनश्याम गंझू और सशस्त्र बलों की संयुक्त टीम ने इलाके की घेराबंदी कर तीनों आरोपियों को मौके से गिरफ्तार किया. गिरफ्तार साइबर ठगों को पूछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब इनके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुट गयी है.

यह भी पढ़ें सावधान! अब बैंक में भी सेफ नहीं हैं आपके जेवर, PNB के लॉकर से गायब हुए 90 लाख के गहने

यह भी पढ़ें पलामू में RMS की बड़ी लापरवाही, इस गलती से दांव पर लगा 6 हजार अभ्यर्थियों का भविष्य

यह भी पढ़ें Shravani Mela: बासुकीनाथ में कांवरिया रूट लाइन का टेंट गिरने से बड़ा हादसा, 7 श्रद्धालु घायल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rupali Das

नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >