Deoghar News: देवघर में छह पेटी विदेशी शराब के साथ युवक पकड़ाया, ऐसे आया उत्पाद विभाग की गिरफ्त में

Deoghar News: देवघर में उत्पाद विभाग ने छह पेटी देसी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है. विभाग की टीम ग्राहक बनकर उसके पास शराब खरीदने पहुंची थी.

देवघर : उत्पाद विभाग की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर नाटकीय तरीके से जसीडीह थाना क्षेत्र के परमेश्वर चौक के समीप रोहिणी तालाब के पास छापेमारी की और छह कार्टून अवैध विदेशी शराब के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया. इस संबंध में दी गयी जानकारी के अनुसार उत्पाद विभाग की टीम ने ग्राहक बनकर युवक से अवैध शराब खरीदने की बात की. इसके बाद एक व्यक्ति को लेने भेजा तो वह परमेश्वर चौक के समीप तालाब के पास झाड़ी में अवैध शराब की डिलिवरी देने ले गया. उसी क्रम में घात लगाये उत्पाद विभाग की छापेमारी टीम ने अवैध शराब के साथ आरोपित को दबोच लिया.

आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजा गया

इस संबंध में उत्पाद अधीक्षक संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित का नाम अभिषेक कुमार सिंह है. बरामद अवैध शराब के साथ उसे कोर्ट में पेश कराया गया. कोर्ट के आदेश पर आरोपित को उप्ताद विभाग द्वारा न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. बरामद छह कार्टून अवैध शराब में इंपीरियल ब्लू नाम का 173 बोतल 375 एमएल है, जिसकी बोतलाें पर फॉर सेल इन पंजाब ऑनली लिखा हुआ है. छापेमारी टीम में उत्पाद एसआई मणिकांत कुमार, किशोर कुमार, मिथिलेश कुमार के अलावे अन्य उत्पाद कर्मी व सशस्त्र बल शामिल थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >