देवघर एम्स को मिलेंगी चार बसें, मरीज नि:शुल्क करेंगे यात्रा

एम्स जाने के लिए देवघर के अलग-अलग इलाके से चार बसें खुलेंगी. इन बसों से मरीज व उनके परिजन नि:शुल्क देवघर एम्स आना-जाना कर पायेंगे.

संवाददाता, देवघर : एम्स जाने के लिए देवघर के अलग-अलग इलाके से चार बसें खुलेंगी. इन बसों से मरीज व उनके परिजन नि:शुल्क देवघर एम्स आना-जाना कर पायेंगे. गोड्डा सांसद डॉ निशिकांत दुबे ने बताया कि सीएसआर के तहत चार बसें एम्स को मुहैया करायी जायेंगी. मरीज व उनके परिजनों को एम्स आने-जाने में काफी असुविधा हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए नि:शुल्क बस सेवा शुरू करने का निर्णय लिया गया है. जल्द ही चार बसें एम्स को मिल जायेंगी. यह बसें देवघर के अलग-अलग स्थानों से खुलेंगी. निर्धारित समय पर बस एम्स तक जायेगी व वापस आयेगी. जिस स्थान से बस खुलेगी, जल्द ही उक्त जगह को चिन्हित कर लिया जायेगा. यह बस सेवा पूरी तरह से मरीज व उनके परिजनों के लिए रहेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >