देवघर एम्स के 13 यूजी छात्रों का ICMR-STS में चयन, छह पीजी छात्रों को DHR थीसिस ग्रांट

देवघर एम्स ने मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल की है. संस्थान के 13 यूजी छात्रों का ICMR-STS प्रोग्राम और 6 पीजी छात्रों को DHR थीसिस ग्रांट के लिए चुना गया है. यह पहल छात्रों में वैज्ञानिक सोच और रिसर्च स्किल विकसित करेगी.

देवघर : देवघर एम्स में स्टूडेंट रिसर्च को बढ़ावा देने की दिशा में उपलब्धि सामने आयी है. संस्थान के 13 यूजी स्टूडेंट का चयन ICMR-STS प्रोग्राम के लिए हुआ है. वहीं छह पीजी स्टूडेंट को DHR थीसिस ग्रांट प्रदान किया गया है. इस उपलब्धि से देवघर एम्स में मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में स्टूडेंट की भागीदारी बढ़ी है.

फैकल्टी मेंटर्स के मार्गदर्शन में करेंगे रिसर्च

चयनित स्टूडेंट फैकल्टी मेंटर्स के मार्गदर्शन में मेडिकल व हेल्थ के अलग-अलग क्षेत्रों में रिसर्च करेंगे. उन्हें रिसर्च की प्रक्रिया, डाटा कलेक्शन, उसके एनालिसिस व रिसर्च के परिणाम को समझने का अवसर मिलेगा. इससे स्टूडेंट में वैज्ञानिक सोच के साथ रिसर्च स्किल भी विकसित होगी.

बेहतर हेल्थकेयर में मिलेगी मदद

रिसर्च से मिले प्रमाणों के आधार पर बेहतर हेल्थकेयर व्यवस्था तैयार करने में भी मदद मिलेगी.

रिसर्च और इनोवेशन पर जोर : निदेशक

देवघर एम्स के निदेशक डॉ नितिन गंगने ने कहा कि एम्स में यूजी से लेकर पीजी लेवल तक स्टूडेंट को रिसर्च से जोड़ने पर जोर दिया जा रहा है. संस्थान का उद्देश्य मेडिकल एजुकेशन के साथ रिसर्च और इनोवेशन को बढ़ावा देना है.

इसके लिए फैकल्टी गाइड के सहयोग से स्टूडेंट को अलग-अलग मेडिकल व हेल्थ विषयों पर काम करने का अवसर दिया जा रहा है. स्टूडेंट को शुरुआती स्तर से ही रिसर्च से जोड़ने से उनमें वैज्ञानिक सोच विकसित होगी और भविष्य में मेडिकल फील्ड में बेहतर रिसर्च करने के लिए उन्हें मजबूत आधार मिलेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Amarnath poddar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >