Deoghar news : बेटी को ससुराल पहुंचाने जा रहे थे माता-पिता, ससुराल वालों पर जानलेवा हमले और छिनतई का आरोप

नगर थाना क्षेत्र के गुलीपाथर निवासी मो रियासत ने घटना के बारे में पुलिस को दिये बयान में जानलेवा हमला कर 18 हजार नकदी व जेवरात छिनतई का ससुरालवालों पर आरोप लगाया है.

वरीय संवाददाता, देवघर. नगर थाना क्षेत्र के गुलीपाथर निवासी मो रियासत ने समधी-समधन समेत ससुराल पक्ष के अन्य लोगों पर मारपीट व जानलेवा हमला करते हुए 18 हजार नकद सहित जेवरात की छिनतई कर लेने का आरोप लगाया है. बैद्यनाथधाम ओपी की पुलिस को दिये बयान में उसने कहा है कि पुत्री की शादी वर्ष 2012 में मोहनपुर थाना क्षेत्र के घोंघा गांव निवासी सोहराब अंसारी के साथ हुई. उसकी बेटी कुछ दिन पूर्व मायके आयी थी. इसके बाद 16 मार्च 2025 को वह पत्नी के साथ बेटी को पहुंचाने उसके ससुराल गये थे. ऑटो से उतर कर सभी लोग बेटी के साथ उसके घर जाने लगे. उसी क्रम में समधी क्यूम अंसारी, उसका भाई सयूम मियां उर्फ सरलू मियां, बेटी की सास सकीला खातून, मंझली सास, सोहराब मियां, समरूद्दीन मियां सहित ससुराल के अन्य सदस्यों ने एकमत होकर लाठी, डंडा, रड और ईंट-पत्थर से जानलेवा हमला कर दिया. बताया कि घटना में उसे और उसकी पत्नी व बेटी को गंभीर चोटें लगी हैं. किसी तरह से जान बचाकर वहां से भागे. इसके बाद इलाज के लिये देवघर सदर अस्पताल पहुंचे, जहां इलाज चल रहा है. आरोप लगाया है कि मारपीट के दौरान उसके पॉकेट से 18 हजार नकद, एटीएम, गाड़ी के कागजात, आधार कार्ड, मोबाइल, पत्नी के गले से सोने की चेन व हाथ से चांदी की चूड़ी की छिनतई कर ली. इधर पुलिस बयान लेकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >