धान के खलिहान में आग लगने से हजारों का नुकसान

सारवां की कुशमाहा पंचायत के डंगाल कुरेवा गांव की घटना

सारवां. थाना क्षेत्र की कुशमाहा पंचायत अंतर्गत डंगाल कुरेवा गांव के खलिहान में अचानक आग लगने से पुआल सहित धान जल कर राख हो गया. वहीं, घटना की जानकारी पाकर बीडीओ रजनीश कुमार मौके पर पहुंचे व ग्रामीणों से मोटर पंप लगवाकर पर आग पर काबू पाया गया. वहीं, बीडीओ ने फायर ब्रिगेड को इसकी सूचना दी. देर से पहुंचे अग्निशामक कर्मियों द्वारा शेष आग को बुझाया गया. पीड़ित किसान जितेंद्र मंडल ने बताया कि आग लगने के कारण का पता नहीं चला. अचानक आग की लपटें उठने लगी और देखते ही देखते पूरे खलिहान में पहुंच गयी, जिससे आठ हजार पुआल और आठ क्विंटल धान जलकर राख हो गया. पीड़ित ने प्रशासन से गुहार लगायी है. आग बुझाने में प्रभारी बीपीआरओ दिलीप कुमार राय, समाजसेवी दिलीप सिंह, सुरेश मंडल, मैनेजर मंडल, दीपक झा, हीरालाल मंडल, बासकी मंडल आदि लगे थे. ——————- सारवां की कुशमाहा पंचायत के डंगाल कुरेवा गांव की घटना

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >