Deoghar News : 16.92 लाख की साइबर ठगी के केस में चाईबासा पुलिस ने दूसरे आरोपित को भी किया गिरफ्तार

चाईबासा पुलिस ने साइबर ठगी कांड में देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के परसनी गांव में छापा मारा और कांड के दूसरे अप्राथमिक आरोपित नसीम अंसारी को गिरफ्तार कर लिया.

वरीय संवाददाता, देवघर : चाईबासा जिले की पुलिस ने 16.92 लाख रुपये के बड़े साइबर ठगी कांड में दूसरी सफलता हासिल की है. देवघर पुलिस की मदद से चाईबासा की टीम ने देवघर जिले के खागा थाना क्षेत्र के परसनी गांव में छापा मारा और कांड के दूसरे अप्राथमिक आरोपित नसीम अंसारी (पिता क्यूम मियां) को गिरफ्तार कर लिया. छापेमारी के दौरान टीम ने आरोपित के पास से मोबाइल फोन भी जब्त किया है. कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद चाईबासा पुलिस आरोपित को अपने साथ ले गयी. हालांकि छापेमारी टीम ने अधिकारिक रूप से कोई जानकारी देने से परहेज किया. सूत्रों के अनुसार, नसीम को मुफ्फसिल थाना, चाईबासा कांड संख्या 185/2025 में दूसरे अप्राथमिकी आरोपित के तौर पर गिरफ्तार किया गया है. बताया गया कि देवघर की खागा थाना पुलिस के सहयोग से की गयी इस कार्रवाई में टीम को अहम सफलता मिली है. मामला चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के करलाजुड़ी नरसंडा गांव के रिटायर कर्मी परमेश्वर पूर्ति से जुड़ा है. 10 नवंबर 2025 की रात करीब नौ बजे अज्ञात नंबर से आये फोन कॉल में साइबर अपराधियों ने बैंक ऑफ इंडिया, बान्दा कुरला, मुंबई के पेंशन विभाग का अधिकारी बनकर जीवन प्रमाण पत्र अपडेट करने का झांसा दिया था. कॉल करने वाले ने बैंक खाता और जरूरी विवरण हासिल कर लिया था. इसके बाद दो बैंक खातों से पांच किस्तों में कुल 16.92 लाख रुपये उड़ा लिये गये. इसमें दो बार में पांच-पांच लाख रुपये, दो बार में तीन-तीन लाख रुपये और पांचवीं बार में 92 हजार रुपये की अवैध निकासी की गयी थी. इसकी तहकीकात में चाईबासा पुलिस देवघर पहुंची और यहां छापेमारी कर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया. इसके पूर्व पांच दिसंबर को चाईबासा पुलिस एक अप्राथमिकी आरोपी साकिर अंसारी को खागा थाना क्षेत्र के ही रघुनाथपुर से गिरफ्तार कर ले गयी थी. साकिर के पास से भी छापेमारी टीम को एक मोबाइल मिला था. पुलिस अब ठगी गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान में जुटी है. हाइलाइट्स पांच दिसंबर को एक अप्राथमिक आरोपी साकिर अंसारी को किया गया था गिरफ्तार ऑनलाइन जीवन प्रमाण पत्र अपडेट कराने के नाम पर 16.92 लाख रुपये की हुई थी साइबर ठगी पीड़ित ने रातोंरात खाते से निकासी मैसेज आने पर दर्ज करायी थी शिकायत

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashish kundan

आशीष कुंदन 26 वर्षों से हिंदी पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर, देवघर में वरीय संवाददाता के रूप में कार्यरत हैं. इसके पूर्व हिंदुस्तान, आज सहित कई प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में अपनी सेवाएं दी हैं. वर्ष 2012 से वे प्रभात खबर, देवघर में क्राइम बीट की खबरों को तथ्यपरक व प्रभावी ढंग से पाठकों तक पहुंचा रहे हैं. पत्रकारिता करते हुए उन्होंने वर्ष 2015 में नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से बीजेएमसी की डिग्री ली. साइबर अपराध और नशे की गिरफ्त में फंसते युवाओं पर लिखी गयी उनकी एक्सक्लूसिव सीरीज स्टोरी ने न सिर्फ व्यापक चर्चा बटोरी, बल्कि संबंधित मामलों में कार्रवाई भी हुई. सधी हुई लेखन शैली, जमीनी रिपोर्टिंग और विश्वसनीय खबरों के लिए वे पत्रकारिता जगत में एक अलग पहचान रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >