Deoghar news : फर्जी अधिकारी बनकर कर रहे थे साइबर ठगी, सात युवकों को किया गिरफ्तार

साइबर थाने की विशेष टीम ने कुंडा के चितोलोढ़िया गांव के पास झाड़ी-जंगल में गुप्त सूचना पर छापेमारी की और सात आरोपी को पकड़ा. वहीं 10 मोबाइल सहित 18 सिमकार्ड व दो प्रतिबिंब सिम जब्त किये.

वरीय संवाददाता, देवघर . साइबर थाने की विशेष टीम ने गुप्त सूचना पर कुंडा थाना क्षेत्र के चित्तोलौढ़िया गांव के समीप जंगल व झाड़ियों में छापेमारी की. इस दौरान सात साइबर आरोपितों को गिरफ्तार किया गया. ये सभी फर्जी अधिकारी बनकर लोगों से साइबर ठगी कर रहे थे. गिरफ्तार आरोपितों के खिलाफ साइबर थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों को कोर्ट में पेश कराया गया और कोर्ट के निर्देश पर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस मीडिया सेल ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार आरोपितों में सोनारायठाढ़ी थाना क्षेत्र के पिपरा गांव निवासी सब्बीर अंसारी, अब्दुल हकीम, पालोजोरी थाना क्षेत्र के पथरघटिया गांव निवासी मंसूर अंसारी, वेदगावां नवाडीह गांव निवासी शमशाद अंसारी, खागा थाना क्षेत्र के रघुनाथपुर गांव निवासी बाबर अंसारी, जसीडीह थाना क्षेत्र के मसनजोरा गांव निवासी मुन्ना दास व धनबाद जिले के भूली निवासी शुभम कुमार शर्मा शामिल हैं. पूछताछ के क्रम में आरोपितों ने बताया कि ये लोग मुख्य रूप से पीएम किसान योजना के लाभुकों को फोन कर योजना का लाभ दिलाने का झांसा देकर फर्जी लिंक भेजकर ठगी का शिकार बनाते थे. वहीं फर्जी फोन-पे व पेटीएम का कस्टमर केयर पदाधिकारी बनकर लोगों को कैश बैक व इनाम मिलने का झांसा देकर ठगी करते थे. इन आरोपितों के पास से छापेमारी टीम ने 10 मोबाइल सहित 18 सिमकार्ड व दो प्रतिबिंब सिमकार्ड जब्त किये हैं. जांच में इन लोगों के पास से बरामद जब्त दो मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व पांच मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर शिकायतें मिली हैं. छापेमारी टीम में साइबर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कृष्णदत्त झा सहित एसआइ अजय कुमार व सशस्त्र पुलिस बल शामिल थे. ॰जब्त दो मोबाइल नंबरों के खिलाफ प्रतिबिंब एप व पांच मोबाइल नंबराें के विरुद्ध जेएमआइएस पोर्टल पर मिली हैं ऑनलाइन शिकायतें

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHISH KUNDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >