महाराष्ट्र में ठगी,देवघर में छापा! ₹1.48 लाख साइबर फ्रॉड में दो संदिग्धों पर शिकंजा

₹1.48 लाख की साइबर ठगी में महाराष्ट्र पुलिस ने देवघर में दो संदिग्धों को पकड़ा. एपीके फाइल भेजकर बुजुर्ग को बनाया था निशाना.

आशीष कुंदन, देवघर . ₹1.48 लाख की साइबर ठगी के मामले में आरोपितों की तलाश में महाराष्ट्र पुलिस शुक्रवार को देवघर पहुंची . कुंडा थाना पुलिस के सहयोग से महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने छींट करनीबाग और ब्रह्मपुरा इलाके में छापेमारी कर दो संदिग्धों को हिरासत में लिया है . दोनों को कुंडा थाना लाकर पुलिस पूछताछ कर रही है .

एपीके फाइल भेजकर बुजुर्ग से ठगे थे ₹1.48 लाख

जानकारी के अनुसार, मुंबई के समतानगर थाना क्षेत्र के कांदीवली निवासी 78 वर्षीय मनोज कुमार बर्मन के साथ साइबर ठगी की घटना हुई थी . साइबर अपराधियों ने उन्हें एपीके फाइल भेजी थी . इसके बाद उनके खाते से करीब ₹1.48 लाख की राशि की ठगी कर ली गयी .

घटना की जानकारी होने के बाद मनोज कुमार बर्मन ने अज्ञात मोबाइल धारक के खिलाफ मुंबई के समतानगर थाना में प्राथमिकी दर्ज करायी थी .

मोबाइल नंबर की जांच में देवघर का मिला कनेक्शन

मामले की जांच के दौरान महाराष्ट्र पुलिस ने साइबर ठगी में इस्तेमाल किये गये मोबाइल नंबर की पड़ताल की . जांच में मोबाइल नंबर का धारक देवघर का रहने वाला पाया गया . इसके बाद महाराष्ट्र पुलिस ने आरोपितों की तलाश में देवघर पहुंचकर स्थानीय पुलिस से संपर्क किया .

कुंडा थाना के सहयोग से दो जगह छापेमारी

मुंबई के समतानगर थाना के उपनिरीक्षक गोकुल पाटिल के नेतृत्व में महाराष्ट्र पुलिस की टीम ने कुंडा थाना पुलिस के सहयोग से छींट करनीबाग और ब्रह्मपुरा इलाके में छापेमारी की . इस दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया .

दोनों संदिग्धों को कुंडा थाना लाया गया है, जहां महाराष्ट्र पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है . पुलिस साइबर ठगी में उनकी संभावित भूमिका और अन्य जुड़े लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है . मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जांच के आधार पर की जाएगी. .


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By अनुपम कुमार

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >