Crime News: मधुपुर के लखना और पोखरिया में 3 जगह बमबाजी से दहशत

Crime News: देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में 3 बम विस्फोट से दहशत फैल गई है. विस्फोट लखना और पोखरिया में हुए हैं.

Crime News|मधुपुर (देवघर), बलराम : देवघर जिले के मधुपुर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक 3 जगह बम विस्फोट से क्षेत्र में दहशत फैल गई है. अपराधियों ने लखना और पोखरिया डोमागढ़ा में लगातार 3 जगह बम विस्फोट किए.

लखना मोहल्ला में 3-3 बम धमाके

रविवार देर रात बाइक पर सवार होकर आए अपराधियों ने सबसे पहले लखना मोहल्ला स्थित परवीन नर्सिंग होम की दीवार पर बम फेंका. बम फेंकते ही जोर का धमाका हुआ. लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही नर्सिंग होम से करीब 200 मीटर की दूरी पर दूसरा धमाका हुआ. इस बार नौशाद अंसारी के घर के पास बम फेंकी गई थी. नौशाद के घर के गेट पर बम फेंककर धमाका किया गया.

एक के बाद एक 3 धमाका सुन जमा हुए ग्रामीण

इसके बाद इसी रास्ते से होकर पोखरिया डोमागढ़ा निवासी नीलू देवी के घर पर बम ब्लास्ट किया गया. एक के बाद एक तीन धमाके की आवाज सुनकर ग्रामीण जमा हो गए. घटना की सूचना पुलिस को दी गई. सूचना मिलते ही एसडीपीओ सत्येंद्र प्रसाद, मधुपुर इंस्पेक्टर त्रिलोचन तमसोय दल-बल के साथ घटनास्थल पहुंचे और मामले की पड़ताल में जुट गये.

रात में ही जांच के लिए पहुंचे पुलिस पदाधिकारी. फोटो : प्रभात खबर

अपराधियों ने फेंके थे 4 बम, एक नहीं फटा

तीन अज्ञात अपराधियों ने इस घटना को अंजाम दिया. अपराधियों ने 4 जगह बम फेंके थे. एक बम नहीं फटा. इस बम को पुलिस ने बरामद कर लिया है. पुलिस ने घटनास्थल से सुतली और बम के अंदर भरे गये लोहे के टुकड़े भी जब्त किये हैं. अपराधियों की मंशा का पता लगाने में पुलिस जुट गई है.

Also Read

PM मोदी के झारखंड आगमन से पहले साहिबगंज में अपराधियों ने किया बम विस्फोट, रेलवे ट्रैक क्षतिग्रस्त

Bomb Blast In Palamu: झारखंड के पलामू में बम फटने से तीन नाबालिग समेत चार की मौत, तीन घायल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबा अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं.

अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है.

वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.

भौगोलिक विशेषज्ञता : वर्तमान में उनका फोकस पश्चिम बंगाल है. उन्होंने झारखंड, छत्तीसगढ़ और ओडिशा की खबरों पर भी काम किया है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है.

मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :-

राज्य की राजनीति और शासन : वर्पतमान में श्चिम बंगाल की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज.

सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग.

जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित रिपोर्टिंग.

डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है.

विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर पत्रकारिता, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव और तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >