मधुपुर प्रखंड के पसिया स्थित गोपाल गौशाला के दर्जनों सदस्य गो सम्मान दिवस के अवसर पर देवघर पहुंचे. उपायुक्त की अनुपलब्धता के कारण सदस्यों ने उप विकास आयुक्त पीयूष सिन्हा को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन में गायों के संरक्षण और सम्मान से जुड़ी विभिन्न मांगों को रखा गया. ज्ञापन में गो हत्या पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने, गो माता को राष्ट्रमाता एवं राष्ट्र धरोहर जैसे सम्मानित पद प्रदान करने, गो सेवा के लिए केंद्रीय कानून लागू करने और केंद्र स्तर पर अलग मंत्रालय बनाने की मांग प्रमुख रूप से शामिल है. इसके अलावा गोचर बोर्ड के गठन, चारा सुरक्षा नीति तय करने और गो आधारित कृषि को सुनिश्चित करने की मांग भी रखी गयी. मौके पर गौशाला समिति के अनुप गुटगुटिया, विनोद लच्छीरामका, रंजीत डालमिया, रोहित लच्छीरामका, रामू बथवाल, अजीत मिश्रा अ मौजूद थे.
गो सम्मान दिवस पर गौशाला के सदस्यों ने डीडीसी को सौंपा ज्ञापन

फोटो- 3कैप्शन- गोपाल गौशाला के सदस्य देवघर में ज्ञापन देने जाते | Prabhat Khabar Network
Copied link
गो सम्मान दिवस पर मधुपुर की गोपाल गौशाला के सदस्यों ने गायों के संरक्षण और राष्ट्रमाता का दर्जा देने की मांग को लेकर डीडीसी को ज्ञापन सौंपा।