मारपीट में दंपती घायल

रिखिया थाना क्षेत्र के मलहारा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती घायल हो गये.

देवघर. रिखिया थाना क्षेत्र के मलहारा गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट में एक दंपती घायल हो गये. घटना के बाद आरती देवी व राजेश चौधरी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया. आरती ने बताया कि वह अपने घर में बातचीत कर रही थी, तभी आरोपितों ने आकर गाली-गलौज करते हुए लाठी-डंडे से मारपीट की. मारपीट का आरोप वह सास व ननद पर ही लगा रही है. पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >