सड़क दुर्घटना में निगम के चालक की मौत

एफसीआइ मोड़ के समीप मंगलवार की रात को सड़क दुर्घटना में भोक्ताडीह गांव निवासी राजू भोक्ता की मौत हो गयी.

प्रतिनिधि, जसीडीह थाना क्षेत्र के एफसीआइ मोड़ के समीप मंगलवार की रात को सड़क दुर्घटना में भोक्ताडीह गांव निवासी राजू भोक्ता की मौत हो गयी. वह जसीडीह नगर निगम कार्यालय में चालक के पद पर कार्यरत था. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार की शाम को वह निगम कार्यालय से काम कर वापस घर लौट रहा था. इसी क्रम में उक्त स्थान पर किसी अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. इसके बाद एक टोटो चालक ने उसे उठा कर सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया. इसके बाद परिजन ने उसे सदर अस्पताल ले गये, वहां भी डॉक्टर ने मृत होने की बात कही. घटना से परिवार के सदस्यों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >