संवाददाता, देवघर : बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में मंगलवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से टावर चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया. साथ ही हस्ताक्षर अभियान चलाया गया. यह आयोजन नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रवि केसरी के नेतृत्व में किया गया. इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बड़ी संख्या में आम लोगों ने भी हिस्सा लेकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की. साथ ही हस्ताक्षर कर बढ़ती महंगाई के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. जिलाध्यक्ष राजेंद्र दास ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. कांग्रेस पार्टी जनता के हितों की सड़क से सदन तक लड़ाई लड़ती रहेगी. हस्ताक्षर अभियान के माध्यम से आमलोगों ने भी बढ़ती महंगाई के खिलाफ अपना समर्थन दिया है. नगर अध्यक्ष ने कहा कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि से आम लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. वहीं पीसीसी को-ऑर्डिनेटर सह फ्रंटल ऑर्गेनाइजेशन के देवघर जिला प्रभारी अवधेश प्रजापति व दिनेशानंद झा ने भी महंगाई के खिलाफ जोरदार आंदोलन चलाने की बात कही. मौके पर गणेश दास, आशीष भारद्वाज, रवि वर्मा, दीपक कुमार सिंह, बृजभूषण राम, मकसूद आलम, हरिकृष्ण राय, शमीम अंसारी, राहुल राज, प्रियांशु कुमार सहित अन्य मौजूद थे. हाइलाइट्स – टावर चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने चला विरोध प्रदर्शन – पेट्रोल, डीजल व रसोई गैस के बढ़ते दामों पर जताया आक्रोश – सैकड़ों लोगों ने हस्ताक्षर कर महंगाई के खिलाफ दर्ज कराया विरोध
Deoghar News : बढ़ती महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, चलाया हस्ताक्षर अभियान
बढ़ती महंगाई तथा पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में मंगलवार को देवघर जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से टावर चौक स्थित पेट्रोल पंप के सामने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया गया.
