कर्णकोल गांव पहुंचे कांग्रेस व इंटक नेता, दलित परिवारों के आवास नहीं तोड़ने की उठायी मांग

मोहनपुर प्रखंड की भिखना पंचायत स्थित कर्णकोल गांव में इंदिरा आवास तोड़े जाने की तैयारी की बात समाने आने के बाद कांग्रेस व इंटक नेताओं ने ‍वहां रहने वाले परिवारों से जानकारी ली.

प्रतिनिधि, मोहनपुर. मोहनपुर प्रखंड की भिखना पंचायत स्थित कर्णकोल गांव में इंदिरा आवास तोड़े जाने की आशंका के बीच शनिवार को कांग्रेस व इंटक नेताओं ने प्रभावित दलित परिवारों से मुलाकात की. देवघर जिला कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष नित्यानंद सेवक, देवघर जिला इंटक अध्यक्ष अनंत मिश्रा, झारखंड प्रदेश इंटक सचिव अजय कुमार और कांग्रेस नेता मणिकांत यादव गांव पहुंचे और परिवारों की समस्याएं सुनीं. नेताओं ने कहा कि कर्णकोल गांव के अनुसूचित जाति परिवारों को पूर्व में प्रशासन की ओर से आवास निर्माण के लिए जमीन उपलब्ध करायी गयी थी और वर्षों से लोग वहां रह रहे हैं. ग्रामीणों ने नेताओं को बताया कि आवास तोड़े जाने की कार्रवाई की आशंका से परिवारों के सामने रहने की समस्या उत्पन्न हो गयी है. इसके बाद नेताओं ने मौके पर मौजूद अंचल निरीक्षक व अन्य अधिकारियों से बातचीत कर कुछ दिनों की मोहलत देने का आग्रह किया. उन्होंने कहा कि सोमवार को देवघर डीसी सौरभ कुमार भुवानिया से मिलकर पूरे मामले से अवगत कराया जायेगा और अनुसूचित जाति परिवारों के आवास को सुरक्षित रखने की मांग की जायेगी. नेताओं ने कहा कि प्रभावित परिवारों के हितों की रक्षा के लिए हर संभव प्रयास किया जायेगा. वहीं ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए मामले का समाधान निकालने की मांग की है. क्या कहतीं हैं अधिकारी सरकारी जमीन है. मामले को लेकर अंचल उपनिरीक्षक को जांच करने का निर्देश दिया गया है, जांच हो रही है. कर्मी की रिपोर्ट आने के बाद मामले में आगे की कार्रवाई की जायेगी. अमृता कुमारी, सीओ, मोहनपुर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Shrawan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >