प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने की निंदा, कार्रवाई की मांग

देवघर प्रखंड के सिमरिया मंडल वसवरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम धावाटांड़ में एक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना की विहिप ने निंदा की और कार्रवाई की मांग की.

संवाददाता, देवघर.

विश्व हिंदू परिषद् बजरंग दल जिला इकाई की बैठक जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण के निजी आवास पर उनकी अध्यक्षता में हुई. बैठक में देवघर प्रखंड के सिमरिया मंडल वसवरिया पंचायत अंतर्गत ग्राम धावाटांड़ में एक प्रतिमा को क्षतिग्रस्त करने की घटना की सभी ने निंदा की और जिला प्रशासन से इसकी जांच कर दोषी पर कार्रवाई की मांग की है. कहा गया कि, कार्रवाई नहीं होने पर विहिप बजरंग दल आंदोलनात्मक कदम उठाने के लिए बाध्य होगा. बैठक में मुख्य रूप से विहिप जिला कार्याध्यक्ष डॉ गोपाल जी शरण, जिला मंत्री बिक्रम सिंह, जिला संयोजक अभिषेक मिश्रा, विहिप जिला कोषाध्यक्ष अजय कुमार सिन्हा, जिला गौ रक्षा प्रमुख संजय देव, जिला समरसता प्रमुख अशोक चौधरी, नगर सह मंत्री संजय चौधरी, चंदन मिश्रा, प्रेमदीप बरनवाल सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >