लंबित एसआईआर कार्य जल्द पूरा करें : बीडीओ

पालोजोरी बीडीओ पार्थ नंदन ने बूथों का निरीक्षण कर बीएलओ को लंबित एसआईआर कार्यों में तेजी लाने और समय पर पूरा करने की सख्त हिदायत दी है।

पालोजोरी. प्रखंड क्षेत्र में चल रहे एसआईआर को सफलता पूर्वक संपन्न कराने को लेकर प्रशासनिक पदाधिकारी तत्पर हैं. बीडीओ पार्थ नंदन ने सोमवार को प्रखंड क्षेत्र के छह बूथों का औचक निरीक्षण किया. इस क्रम में वहां मौजूद बीएलओ को आवश्यक निर्देश दिया. साथ ही समय से एसआईआर का कार्य पूर्ण हो इसके लिए कार्यों में तेजी लाने का निर्देश दिया. बीडीओ ने बूथ संख्या 293, 301, 304, 307, 308 व 312 का भौतिक सत्यापन किया और बीएलओ के किये जा रहे कार्यों का जायजा लिया. वहीं, बीडीओ ने बूथों पर उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को भी देखा. उन्होंने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों, सुपरवाइजरों और बीएलओ को कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए हिदायत दी कि लंबित कार्यों को समय रहते पूरा करें और कार्य में तेजी लायें. उन्होंने सचेत किया कि कर्तव्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. मौके पर प्रभारी बीपीआरओ सुभाष चंद्र राय, बीएलओ, शिक्षक व दर्जनों मतदाता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Uday kant singh

प्रभात खबर में 2015 से जुड़े हैं. अंचल की पत्रकारिता करते हैं. ग्रामीणों की समस्याओं और विकासात्मक पत्रकारिता करते हैं. ग्रासरूट लेवल के जनहित के मुद्दों को उठाते रहे हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >